Weather: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में बरसे बादल

नई दिल्ली, 12 जुलाई। गर्मी और उमस से जूझ रहे दिल्लीवासियों को मंगलवार सुबह बारिश की सौगात मिली है। सुबह-सुबह बारिश होने से तापमान में कमी आई है। भारतीय मौसम विभाग नेअपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन बारिश होगी और अब बारिश का सिलसिला थमने वाला नहीं है।

Recommended Video

    Gujarat और Telangana में Monsoon का कहर, Maharashtra, MP में भी हालत खराब | वनइंडिया हिंदी | *News
    मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है

    मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है

    आईएमडी मे कहा है कि मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है और आने वाले दिनों में दिल्ली में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं आज आज यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है और अलर्ट जारी किया है।

    भारी बारिश की आशंका

    भारी बारिश की आशंका

    मौसम विभाग का कहना है कि आज उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अनुमान है, तो वहीं ओडिशा और बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

     रेड अलर्ट जारी

    रेड अलर्ट जारी

    जबकि केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और अलर्ट जारी है तो वहीं गुजरात में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और यहां भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    यहां बादल बरस सकते हैं

    यहां बादल बरस सकते हैं

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा,महाराष्ट्र, राजस्थान, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा में भी बादल बरस सकते हैं। तो वहीं गुजरात में भी बादलों का डेरा रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+