वाराणसी में गंगा में दौड़ेगी वाटर टैक्सी, अस्सी घाट से नमो घाट तक बनेंगे चार स्टेशन, जानिए क्या है योजना

वाराणसी जिले में पर्यटकों की सुविधा के लिए गंगा नदी में वाटर टैक्सी संचालित की जाएंगी। बताया जा रहा है कि अगले माह से यह सुविधा गंगा नदी में प्रारंभ हो जाएगी।

Water taxi operated in Gange river

वाराणसी में भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अब एक नई सुविधा मिलने वाली है कोई रिश्ता अब वाराणसी में गंगा नदी में वाटर टैक्सी का संचालन किया जाएगा जिससे पर्यटक गंगा नदी में भी यात्रा कर पाएंगे।

कहा जा रहा है कि अगले माह में यह सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। वाराणसी के नमो घाट से अस्सी घाट के बीच वाटर टैक्सी संचालित की जाएगी। ऐसे में अस्सी घाट से नमो घाट के बीच वाटर टैक्सी के लिए 4 स्टेशन ही बनाए जाएंगे।

वाटर टैक्स संचालित करने के अलावा शव वाहिनी और वाटर एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी बताया जा रहा है कि वाराणसी में गंगा नदी में तीन वाटर एंबुलेंस तैनात किए जाएंगे। जिससे बीमार पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

जान से भी मिलेगी मुक्ति: वाराणसी में गंगा नदी में वाटर टैक्सी संचालित करने के बाद वाराणसी से नमो घाट तक की दूरी सड़क मार्ग से तय करने वाले पर्यटकों का अब वाटर टैक्सी के माध्यम से ही आवागमन होगा।

ऐसे में वाटर टैक्सी प्रारंभ हो जाने से वाराणसी शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और शहरी इलाकों में लोगों को जहां जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं अपना सफर भी पर्यटक आसानी से तय कर पाएंगे।

इस बारे में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा मीडिया को बताया गया कि वाराणसी में गंगा नदी में संचालित करने के लिए 10 फैसिलिटी बोट भावनगर से वाराणसी के लिए प्रस्थान कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि भावनगर से वाराणसी आने वाली 10 फैसिलिटी बोट में 5 बोट का इस्तेमाल जल शव वाहिनी के लिए किया जाएगा। 3 का इस्तेमाल जल एंबुलेंस और दो का इस्तेमाल वाटर टैक्सी के रूप में किया जाएगा।

मंडल आयुक्त द्वारा यदि संभावना जताई गई कि मई माह में एक फैसिलिटी बोट वाराणसी पहुंच जाएंगे। और मई महीने में ही वाराणसी में गंगा नदी में सब का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+