Varanasi News: सारनाथ में बाइक से जा रहे प्रॉपर्टी डीलर पर नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, मचा हड़कंप

Varanasi News: वाराणसी में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में अचानक गोलियों की गूंज सुनाई दी। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर जमीन पर गिर पड़े और उनकी सांसें थम गईं।

इतनी तेजी से घटना को अंजाम दिया गया कि लोग समझ नहीं पाए। नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगते ही प्रॉपर्टी डीलर गिर पड़े और हमलावर असलहा लहराते हुए रिंग रोड की ओर भाग निकले।

varanasi news sarnath property dealer

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल डीलर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाइक धीमी होते ही हमलावरों ने चला दी गोली

घटना गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे की है। 54 वर्षीय महेंद्र गौतम बाइक से अपने काम पर निकल रहे थे। वह फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे। तभी पीछे से तीन युवक बाइक पर पहुंचे और तुरंत महेंद्र गौतम के ऊपर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक धीमी हुई, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली सिर और गर्दन पर लगी। तीसरी गोली उनकी बाइक को चीरती हुई निकल गई। गोली लगते ही महेंद्र गौतम तत्काल सड़क पर गिर गए।

सीसीटीवी ने कैद हुई पूरी घटना

पुलिस को घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी से बरामद हुए 1 मिनट 17 सेकंड के फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन हमलावर पीछे से आए उसके बाद बाइक को ओवरटेक किया और अचानक गोलियां दाग दीं।

फुटेज देखने से पता चल रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ निकले थे। उनको पहले से पूरी जानकारी थी। बदमाशों के चेहर ढके थे और वारदात को बदमाशों द्वारा बेहद नजदीक से अंजाम दिया गया। गोली चलते ही वे तेजी से फरार हो गए और पीछे सन्नाटा छोड़ गए।

वारदात की जानकारी मिलते ही डीसीपी प्रमोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने आसपास की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी और सीसीटीवी के आधार पर पहचान की कोशिश की लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

बताया जा रहा है कि महेंद्र गौतम बुद्धा सिटी इलाके में रहते थे। उनके द्वारा प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम किया जाता था। महेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी और 10 साल का बेटा है। महेंद्र की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

महेंद्र के पिता श्यामनाथ गौतम आरटीओ विभाग में अफसर रह चुके हैं। हालांकि वे भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित हुए थे, लेकिन बाद में बहाल होकर सोनभद्र से सेवानिवृत्त हुए। महेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+