Varanasi News: वाराणसी में पिंडरा महोत्सव का आगाज, पहली बार हो रहा आयोजन, कल जुटेंगे दिग्गज कलाकार
Varanasi News: वाराणसी के पिंडरा विधानसभा में पहली बार पिंडरा महोत्सव का आयोजन किया रहा है। रविवार को पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आगाज किया गया। कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वाराणसी जिले का पिंडरा विधानसभा समृद्ध कृषि, देशभक्ति और राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान लोक गायन एवं लोक संस्कृति में अपने योगदान हेतु प्रसिद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा यह काफी अच्छा निर्णय लिया गया है।

यह भी बता दें कि पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में फरुआही लोक नृत्य और लोकगीत बिरहा कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर मैराथन दौड़ और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में वाराणसी समेत आसपास के जनपदों के प्रतिभागी प्रतिभागी करेंगे।
इसके अलावा भोजपुरी फिल्म अभिनेता और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी के अलावा भोजपुरी के अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन भारत शर्मा व्यास मदन राय सहित अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
आयोजन कर्ताओं द्वारा यह भी बताया गया कि मैराथन दौड़ और खेलकूद प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, बुद्धिजीवों, प्रगतिशील किसानों और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications