Varanasi News: वाराणसी में महिला की थाने में मौत ने खड़े किए पुलिस पर सवाल, परिजनों ने मांगी न्याय की गुहार

Varanasi News: वाराणसी के महिला थाने में एक शादीशुदा महिला की मौत ने पुलिस कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। बताया गया कि पूछताछ के दौरान महिला ने परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान 28 वर्षीय पूजा यादव के रूप में हुई है, जो चौबेपुर क्षेत्र की रहने वाली थीं। शुक्रवार को उन्हें महिला थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां एक अन्य महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

varanasi news married woman

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान पूजा की अपने परिचित रौशन यादव से तीखी बहस हुई थी। इसी के तुरंत बाद महिला ने थाने परिसर में ही कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया और मौके पर ही गिर पड़ीं।

हंगामे के बाद थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मी आनन-फानन में पूजा को मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ ही देर में उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पूजा के परिजनों का आरोप है कि थाने में पर्याप्त निगरानी नहीं थी, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद पुलिस सच्चाई उजागर करने से बच रही है। इससे पुलिस की भूमिका पर भी संदेह गहराया है।

छह साल पहले हुई थी शादी, दो साल से था संबंध

पूजा की शादी छह साल पहले रामदयाल यादव से हुई थी, जो नासिक में फलों का कारोबार करते हैं। कुछ समय से वह वाराणसी में अकेली रह रही थीं। इसी दौरान उनकी नजदीकियां पड़ोसी रौशन यादव से बढ़ने लगी थीं।

रौशन के जीवन में पहले से एक महिला मित्र अंजना यादव भी थी, जिसे यह रिश्ता पसंद नहीं आया। अंजना ने पूजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके बाद थाने में सभी पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था।

थाने में ही जहर खाने की पुष्टि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला ने थाने परिसर में ही कुछ जहरीला पदार्थ खाया था। उसकी हालत बिगड़ने पर तत्काल मेडिकल सहायता दी गई, लेकिन वह बचाई नहीं जा सकी।

मामले की जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

मृतका के भाई का दावा, थाने बुलाकर रची गई साजिश

पूजा के भाई गोलू यादव ने आरोप लगाया है कि रौशन यादव ने ही पूजा को थाने बुलाया था। उन्होंने दावा किया कि बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे फंसाने की साजिश रची गई थी।

परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित दबाव का नतीजा है। उनके अनुसार, पुलिस अब तक थाने के CCTV फुटेज परिवार को नहीं दिखा रही, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस को एक महिला द्वारा युवक के खिलाफ दी गई शिकायत के आधार पर पूछताछ करनी थी। सभी पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई जा रही थी।

उनका कहना है कि महिला ने अचानक थाने में पेड़ के पास कुछ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। फिलहाल, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+