Varanasi News: बोरी में मिली थी 8 साल की बच्ची की लाश, पुलिस ने आरोपी इरशाद के पैर में मारी गोली
Varanasi News: वाराणसी के रामनगर इलाके में 8 साल की बच्ची की हत्या के मामले के आरोपी को बुधवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Recommended Video
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई थी। आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। रात करीब दो बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे घेर लिया।

पुलिस द्वारा घेरे जाने के बाद आरोपी पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए आरोपी वहां से भागने लगा उसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई जो आरोपी मोहम्मद इरशाद के पैर में जाकर लग गई।
इस हाल में बोरी में मिली थी लाश
दअरसल, रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद चौकी अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 8 वर्षीय बालिका मंगलवार को शाम का 7 बजे अपने घर से कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान पर गई थी। बताया जा रहा है की दुकान पर जाने के बाद बालिका अपने घर वापस नहीं लौटी।
काफी देर तक परिवार के लोग उसे खोजते रहे लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद बुधवार को परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। इसके अलावा व्हाट्सएप पर उसका फोटो वायरल करने के साथ लोगों से खोजने की अपील की।
इसी दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक स्कूल की बाउंड्री वॉल के अंदर बोरी में बालिका की लाश मिली। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बालिका के हाथ और पर को तोड़कर बोरी में ठूंसकर कर भरा गया था। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बालिका की पहचान की थी।
लाश मिलने के बाद परिजनों द्वारा पुलिस के ऊपर लापरवाही का आरोप भी लगाया गया। परिजनों ने लाश उठाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बाद में अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की बात कही गई तो परिजन मान गए और फिर बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
चौकी इंचार्ज सस्पेंड, आज दफनाई जाएगी लाश
इस मामले में बुधवार देर शाम तक पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जाती रही लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। इसके अलावा मामले में लापरवाही बरतने की जानकारी मिलने के बाद सुजाबाद चौकी प्रभारी उमेश राय को निलंबित कर दिया गया था।
फिलहाल, बुधवार देर रात आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया गया। इधर मृत बालिका का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद गुरुवार को बालिका की लाश परिजनों को सौंपी जाएगी। उसके बाद परिजनों द्वारा गुरुवार को उसे दफनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications