Varanasi News: वाराणसी के विश्व ज्योति गुरुकुल में कुछ इस तरह मनाया गया क्रिसमस पर्व, जुटे हजारों लोग
Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सोमवार को ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जा रहा है। वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके में स्थित चर्च के अलावा वाराणसी के अन्य इलाकों के चर्च समेत ईसाई बहुल कॉलोनियों में भी क्रिसमस त्योहार की खुशी देखी जा रही है।
क्रिसमस डे पर्व पर सोमवार को छावनी क्षेत्र के अलावा वाराणसी के क्राइस्ट नगर, चांदमारी स्थित विश्व ज्योति गुरुकुल में मेला का आयोजन किया गया, इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मेले में सभी धर्मों के लोग आए और खरीदारी के साथ-साथ व्यंजनों का आनंद लिया।

इसके पहले रविवार को रात में घड़ी की तीनों सुइयां जब एक साथ हुईं और 12 बजा तो मसीही समुदाय के प्रभु यीशु ने चरनी में जन्म लिया। उसके बाद चर्च में मौजूद मसीही समुदाय के लोग खुशी और उल्लास से झूम उठे और लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई दी।
चांदमारी में है पूर्वांचल का सबसे बड़ा प्रशिक्षण केंद्र
वाराणसी के क्राइस्ट नगर चांदमारी में स्थित विश्व ज्योति गुरुकुल में ईसाई धर्म के लोगों में फादर बनने वालों को प्रशिक्षित किया जाता है। यहां के रेक्टर फादर सुभाष ने वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर प्रवीन कुमार यादव से विशेष बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने क्रिसमस डे पर्व पर होने वाले आयोजनों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने यह भी बताया कि विश्व ज्योति गुरुकुल में फादर बनने के योग्य लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है। विश्व ज्योति गुरुकुल में 3 सालों का प्रशिक्षण लेने के बाद आगे अन्य स्थान पर भी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उन्हें भेजा जाता है। प्रशिक्षण कार्य पूरा होने के बाद प्रशिक्षित लोगों के नाम के आगे फादर शब्द जोड़ा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications