Varanasi News: दुल्हन को हुआ दूल्हे के छोटे भाई से प्यार, बोली- 'मुझे सिर्फ मेरा देवर पसंद है...'
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वाराणसी जनपद में एक युवती और एक युवक की शादी तय हो जाने के बाद युवती अपने होने वाले पति के छोटे भाई से प्यार कर बैठी।
मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों द्वारा उसे समझाया गया। बातचीत करने से रोका गया तो नाराज युवती थाने पहुंच गई। युवती का कहना है कि मुझे सिर्फ मेरा देवर पसंद है और अब उसी के साथ शादी करूंगी। यह मामला सुनकर हर कोई हैरान है।

दरअसल, वाराणसी जनपद के राजातालाब थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव निवासी एक युवक के साथ तय की गई। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का देखा और लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की को देखा उसके बाद शादी के लिए दोनों पक्षा तैयार हुए।
शादी तय हो जाने के बाद दहेज और लेनदेन की बात भी पूरी हो गई। बरच्छा की रस्म भी संपन्न हो गई। बताया जा रहा है की शादी तय हो जाने के बाद शादी की तिथि रखी जानी थी हालांकि इससे पहले ही जिस युवक से युवती की शादी होनी थी वह बेंगलुरु में कमाने के लिए चला गया।
इधर, होने वाली दुल्हन ने अपने ससुराल के लोगों को फोन कर हाल-चाल जानना शुरू किया तो उसकी बात उसके देवर से होने लगी। दोनों के बीच काफी बातचीत होने लगी और अपनी होने वाली भाभी को युवक दिल दे बैठा और उसकी होने वाली भाभी भी उससे प्यार करने लगी।
प्यार परवान चढ़ा तो दोनों एक दूसरे से मुलाकात करने लगे। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजन हैरान रह गए। उसके बाद बड़े भाई को जब यह पता चला कि उसकी होने वाली पत्नी छोटे भाई से प्यार करती है तो उसने भी शादी करने से इनकार कर दिया।
इधर, युवती के परिजनों द्वारा जब पाबंदी बढ़ाई गई तो युवती थाने पहुंच गई और उसने कहा कि वह अपने देवर के साथ शादी करना चाहती है। मामले में दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और घंटों तक पंचायत चली लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। हालांकि दूल्हे के पिता थाने नहीं पहुंचे थे, ऐसे में 15 दिन का समय दिया गया है। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications