Varanasi News: आधी रात में चली जाती 4 महिलाओं की जान, ऐन वक्त पर खुली नींद, दौड़ते हुए पहुंचे पड़ोसी

Varanasi News: वाराणसी जनपद के चौबेपुर बाजार में गुरुवार को कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के चलते एक बड़ा हादसा हो गया होता। हालांकि एक महिला की नींद खुल जाने के चलते चार महिलाओं की जान बच गई। चारों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं महिलाओं की जान बच जाने के चलते उनके परिवार के लोग उसे महिला का धन्यवाद कर रहे हैं जिसके चलते चारों लोगों की जान बची है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

varanasi-news-4-women-lose-their-lives-in-the-middle-of-the-night

दरअसल, चौबेपुर बाजार में स्थित कैश पार बैंक में अखरी बाईपास की रहने वाली 36 वर्षीय सावित्री सिंह, जाल्हूपुर की रहने वाली 38 वर्षीय चंचला, जौनपुर की रहने वाली रेशमा और गाजीपुर की रहने वाली खुशबू आदि चार महिलाएं काम करती हैं।

बताया जा रहा है कि चारों महिलाएं विजय सिंह के मकान में किराए पर रहती हैं। दोनों महिलाएं बुधवार की रात्रि में खाना बनाने के बाद खाना खाई और फिर अंगीठी जलाकर हाथ सेंकने के बाद सभी लोग सोने चली गईं।

सोते समय अंगीठी से निकली गैस के कारण रात करीब 2:00 बजे महिलाएं बेहोश होने लगी। इसी बीच अचानक चंचला यादव की नींद खुल गई और उसने देखा कि उसके साथ की महिलाएं बेहोश हो गई हैं। वह कमरे में ही बैठकर अपने साथ की महिलाओं को चिल्ला चिल्ला कर जागती रही लेकिन कोई महिला नहीं उठ रही थी।

उसकी आवाज सुनकर मकान मालकिन सहित आसपास के लोग पहुंचे और फिर उन लोगों को महिलाओं की अचेत होने की जानकारी मिली। उसके बाद अचेत हुई महिलाओं को लेकर आसपास के लोग निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां महिलाओं का इलाज प्रारंभ हुआ।

महिलाओं का इलाज करें डॉक्टर का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के चलते महिलाओं की जान बच गई है। यदि अस्पताल लाने में विलंब हुआ होता तो उनकी जान जा सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+