Varanasi News: 'गांव में प्यार, थाने में शादी', सात साल से चल रहा था अफेयर, बालिग होने पर बताई सच्चाई
Varanasi News: वाराणसी में एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी युगल ने रविवार को मंदिर में शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को लेकर परिवार वाले और गांव के लोग काफी विरोध कर रहे थे। मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी संपन्न कराई गई।
दरअसल यह पूरा मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले मुकेश कुमार पटेल नामक एक युवक अपने ही गांव की रहने वाली रेणु कुमारी नामक युवती से प्यार करता था।

पुलिस की पूछताछ में मुकेश ने बताया कि करीब 7 साल पहले वह पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान रेनू से उसकी मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो दोनों एक दूसरे से चोरी छुपे मुलाकात करने लगे।
प्यार परवान चढ़ा तो दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। दोनों नाबालिक थे ऐसे में दोनों की शादी नहीं हो सकती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार की जानकारी गांव वालों को हो गई और गांव वाले से होते हुए परिजनों तक पहुंची।
जानकारी होने के बाद परिजन पाबंदी लगाने लगे इधर मुकेश स्नातक की पढ़ाई पूरी कर लिया और रेनू भी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली। बाद में दोनों ने अपने परिजनों से शादी की गुहार लगाई लेकिन परिजन विरोध करने लगे। परिजनों द्वारा विरोध किए जाने के बाद प्रेमी युगल घर से भाग कर मुंबई चले गए।
अंजान शहर होने के चलते दोनों को मुंबई में खाने और रहने की समस्या होने लगी। ऐसे में दोनों गांव वापस लौट आए। गांव में वापस आने के बाद परिजनों द्वारा फिर विरोध किया जाने लगा उसके बाद मामला थाने पहुंचा। थाने पहुंचने के बाद दोनों ने पुलिस से बताया कि दोनों बालिक हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं।
दोनों की बात सुनने के बाद पुलिस ने परिजनों से बात की। लेकिन, परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। हालांकि प्रेमी युगल बालिग थे, ऐसे में पुलिस की मौजूदगी में दोनों का विवाह रविवार को संपन्न करा दिया गया। गांव में ही हुई शादी को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications