अब हफ्ते के तीन दिन वाराणसी में दुकानें व निजी ऑफिस रहेंगे बंद, जानिए किन्हें मिलेगी छूट

वाराणसी। कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शनिवार और रविवार वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की थी। वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हफ्ते के तीन दिन लॉकडाउन रहेगा। शनिवार को वाराणसी जिले के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।

डीएम ने जारी की नई गाइडलाइन

डीएम ने जारी की नई गाइडलाइन

वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक, अब हफ्ते के चार दिन ही ऑफिस और बाजार खुल सकेंगे। यानी सभी दुकानें और निजी कार्यालय केवल मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को खोले जाएंगे। जबकि सप्ताह के 3 दिन यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को पूर्ण बंदी रहेगी। यह व्यवस्था 15 अगस्त 2020 तक जारी रहेगी। डीएम ने बताया कि वीकेंड लॉकडाउन में आंशिक संशोधन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए किया गया गया है।

चार दिन खुलेंगे ऑफिस और दुकाने

चार दिन खुलेंगे ऑफिस और दुकाने

बता दें, अभी तक दुकानें व कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन खुलते थे। अब मंगलवार से शुक्रवार तक चार दिन खुलेंगे। यानी मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को दुकानें और दफ्तर खुलेंगे। शनिवार, रविवार व सोमवार को बन्दी रहेगी।

इन्हें रहेगी छूट

इन्हें रहेगी छूट

गाइडलाइन के मुताबिक बैंक, एलआईसी, दवाई, दूध, सब्जी, ट्रांसपोर्ट, कोरियर सर्विस, दवा मण्डी, सब्जी मण्डी, रसोई गैंस, पेट्रोल पम्प को बन्दी वाले दिनों में भी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। दूध व सब्जी मंडी पहले की तरह सुबह खुलेंगी। इतना ही नहीं केंद्र व राज्य सरकार के दफ्तरों को खोलने को लेकर विभागाध्यक्ष निर्णय लेंगे। 50 फ़ीसदी कर्मचारियों के साथ सरकारी दफ्तर खुल सकेंगे।

दुकानों के खुलने व बंद होने के समय में भी बदलाव

दुकानों के खुलने व बंद होने के समय में भी बदलाव

तीन दिन की साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानों को बंद करने के समय में भी बदलाव किया गया है। अब सभी प्रकार की दुकानें, मार्केट, मार्केट कॉम्प्लेक्स सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुल सकेंगे। पहले शाम चार बजे तक ही खोलने की इजाजत थी। रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+