खुशखबरी: सुविधाओं के मामले में वाराणसी एयरपोर्ट बना नंबर वन, गोवा और रायपुर को भी पछाड़ा

एसीआई द्वारा कराए गए एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे में वाराणसी एयरपोर्ट ने देश के 13 हवाई अड्डों को पिछाड़ते हुए प्रथम पायदान पर अपनी जगह बनाई है, पहले पायदान पर वाराणसी एयरपोर्ट के पहुंचने के बाद अधिकारियों द्वारा खुशी

वाराणसी, 19 अगस्त: हवाई अड्डों पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जनपदों को हवाई यातायात से जोड़ने वाला वाराणसी एयरपोर्ट देश के 13 हवाई अड्डों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम पायदान पर पहुंच गया है। वाराणसी एयरपोर्ट के प्रथम पायदान पर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कार्यरत लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने बताया कि एयरपोर्ट पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में यात्री सुविधाओं और काशी की महत्ता को देखते हुए एयरपोर्ट पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे।

गोवा और रायपुर दूसरे स्थान पर

गोवा और रायपुर दूसरे स्थान पर

दरअसल एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल संस्था द्वारा हवाई अड्डों पर एएसक्यू (एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी) सर्वे कराया जाता है। वर्ष 2022 में अप्रैल से जून तक देश के 13 हवाई अड्डों पर कराए गए तिमाही सर्वे की रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई। जारी रिपोर्ट में वाराणसी एयरपोर्ट 4.96 की रेटिंग प्राप्त कर पहला पायदान हासिल किया है जबकि रायपुर एयरपोर्ट 4.95 और गोवा एयरपोर्ट 4.93 की रेटिंग प्राप्त करते हुए क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। जारी लिस्ट में चेन्नई सातवें, कोलकाता आठवें और 4.56 की रेटिंग प्राप्त करते हुए श्रीनगर एयरपोर्ट तेरहवें नंबर पर है।

31 सवालों पर यात्रियों ने दिया था जवाब

31 सवालों पर यात्रियों ने दिया था जवाब

कराए गए सर्वे में 31 पैरामीटर निर्धारित करते हुए यात्रियों से कुल 31 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें परिवहन, अधिकारियों का रवैया, सुरक्षा स्क्रीनिंग, प्रतीक्षा समय, एयरपोर्ट पर मिलने वाली सुविधाएं, दुकानें, सीटों की उपलब्धता, वाईफाई, स्वच्छता, स्वास्थ्य, वातावरण, वॉशरूम, टॉयलेट, मनोरंजन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए 31 प्रश्नों को शामिल किया गया था।

वॉशरूम और स्वास्थ्य सुविधाओं पर मिले सर्वाधिक अंक

वॉशरूम और स्वास्थ्य सुविधाओं पर मिले सर्वाधिक अंक

कराए गए सर्वे में वाराणसी एयरपोर्ट पर वॉशरूम और टॉयलेट की उपलब्धता को लेकर पूछे गए प्रश्न पर यात्रियों द्वारा एयरपोर्ट को 4.97 की रेटिंग दी गई है। इसी तरह स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा पर भी यात्रियों द्वारा 4.97 की रेटिंग दी गई है। इसके अलावा माहौल, वातावरण, स्वच्छता, सीटों की उपलब्धता, प्रतीक्षा की सुविधा आदि पर यात्रियों द्वारा 4.96 की रेटिंग दी गई है। सुरक्षा जांच स्टाफ की शिष्टता और मदद करने के रवैया, रास्ता ढूंढने में आसानी आदि पर 4.95 की रेटिंग दी गई है।

दुकानों के मामले में सबसे कम रेटिंग

दुकानों के मामले में सबसे कम रेटिंग

एयरपोर्ट पर रेस्तरां, बार, कैफे में मूल्य के अनुकूल होने को लेकर पूछे गए प्रश्न पर सबसे कम 4.78 रेटिंग मिली है। इसी तरह दुकानों और दुकानों पर सामानों के मूल्य को लेकर पूछे गए सवालों पर भी 4.79 की रेटिंग मिली है। अधिकारियों का कहना है कि इन बिंदुओं पर ध्यान देते हुए विचार विमर्श कर आगे नई रणनीति बनाई जाएगी जिससे दुकानों की उपलब्धता और दुकानों पर खरीदारी के दौरान यात्रियों को असुविधा ना होने पाए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा जांच के लिए यात्रियों द्वारा ठीक ठाक रेटिंग मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+