UP Board Result: वाराणसी में इन बच्चों ने 10वीं और 12वीं में किया टॉप, देखें वाराणसी के टॉपर्स की लिस्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर में जारी हो गया। रिजल्ट जारी होने के बाद वाराणसी में भी काफी संख्या में बच्चे परीक्षा में सफल हुए हैं। ऐसे में वाराणसी के 10वीं और 12वीं में वाराणसी के किन बच्चों ने टॉप किया है आइए

Uttar Pradesh Board results of class 10th and 12th varanasi

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर में जारी कर दिया गया। रिजल्ट जारी किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी परीक्षा उत्तर करने वाले छात्रों के घर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

वाराणसी के रामनगर स्‍थित श्रीमती प्‍यारी देवी इंटर कालेज के 10 वीं के छात्र नमन गुप्‍ता ने कक्षा दसवीं में 585/600 अर्थात 97.50 फीसदी अंको के साथ वाराणसी जिले में प्रथम स्‍थान हासिल किया है। इसी तरह दसवीं में दूसरे नंबर पर शांति शिक्षा निकेतन आयर की छात्रा अर्चना ने 584/600 व 97.33 फीसदी और कठीरांव फूलपुर स्‍थित श्री सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्रा अंकिता देवी ने 580/600 व 96.67 फीसदी अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

वाराणसी में इंटरमीडिएट में श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कचनार राजातालाब वाराणसी की छात्रा सिमरन पटेल 482/500 व 96.40 फीसदी अंक हासिल करते हुए वाराणसी में टॉप किया है। इसके अलावा कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज अर्दली बाजार वाराणसी के छात्र दिव्यांशु सिंह (481/500 व 96.20) दूसरे स्‍थान पर तथा श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कचनार राजातालाब वाराणसी की छात्रा सुहानी मोदनवाल (481/500 व 96.20) तीसरे स्‍थान पर हैं।

10 वीं में वाराणसी के टॉपर स्टूडेंट्स

  1. वाराणसी में हाई स्कूल की परीक्षा में निम्नलिखित छात्रों ने टॉप किया है...
  2. नमन गुप्ता, श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर वाराणसी
  3. अर्चना, शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर वाराणसी
  4. अंकिता देवी, श्री सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज कठिरांव वाराणसी
  5. अभय वर्मा, पीसीआईसी गंगापुर बनकट वाराणसी
  6. सुहानी कुमारी, देववाणी इंटर कॉलेज छितौनी वाराणसी
  7. मोना पटेल, वीएसवी इंटरमीडिएट कॉलेज वार काजी सराय वाराणसी
  8. खुशी पटेल, शिवम इंटरमीडिएट कॉलेज मनियारी पुर वाराणसी
  9. ओमप्रकाश मौर्य, स्वामी एसएसआईसी गोविंदपुर रोहनिया वाराणसी
  10. संकेत विश्वकर्मा विकास इंटरमीडिएट कॉलेज वाराणसी राज पटेल एसबीपीआइसी पटेल नगर मधुमक्खियां वाराणसी

12वीं में इंटरमीडिएट के टॉपर स्टूडेंट्स

  1. सिमरन पटेल, श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कचनार राजातालाब वाराणसी
  2. दिव्यांशु सिंह, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज अर्दली बाजार वाराणसी
  3. सुहानी मोदनवाल, श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कचनार राजातालाब वाराणसी
  4. हर्ष कुमार लिधोरिया, सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज सूड़िया वाराणसी
  5. दिव्य करण पटेल, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जख्खिनी वाराणसी
  6. सोनल सिंह, प्यारी देवी इंटर कॉलेज नवादा बनकट वाराणसी
  7. अनु पटेल, इंटरमीडिएट कॉलेज बिरापट्टी वाराणसी
  8. गुंजन सिंह, पूराशिव सकलपुर वाराणसी
  9. अमित कुमार मौर्य, देववाणी इंटरमीडिएट कॉलेज छितौनी वाराणसी
  10. श्रेयांश जायसवाल, एसबी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज चौका वाराणसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+