UP: 'खुद से लगाई थी आग या जलाया गया?', प्रेमिका के घर में झुलसे प्रेमी की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
UP News: वाराणसी के चोलापुर में के एक गांव में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी संदिग्ध हाल में झुलस गया था। प्रेमी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
प्रेमी की मौत हो जाने के बाद उसके परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और प्रेमिका के परिजनों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद कई थानों की फोर्स पहुंची और प्रेमी के परिजनों को किसी तरह समझाया गया।

प्रेमी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के साथ ही उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्रेमी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
बताया जा रहा है कि जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही कोपा निवासी 26 वर्षीय शुभम सेठ नामक युवक चोलापुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्यार करता था। दोनों के बीच करीब पांच छह साल से संबंध था।
बताया जा रहा है कि नए साल पर प्रेमी उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इस दौरान संदिग्ध हाल में वह झुलस गया। प्रेमिका के परिजनों का कहना है वह अपनी बेटी की शादी तय कर रहे थे। इसकी जानकारी होने के बाद शुभम चाकू और पेट्रोल लेकर उनके घर पहुंचा।
आरोप है कि शुभम ने प्रेमिका और उसके परिजनों को धमकी देते हुए खुद को आग लगा लिया। उसके बाद आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मृत प्रेमी की मां का आरोप है कि उसके बेटे को प्रेमिका के घरवालों ने शादी की बात करने के लिए बुलाया था और रस्सी से बांधकर आग लगा दी। फिलहाल प्रेमी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications