UP News: झमाझम बारिश से वाराणसी का मौसम हुआ सुहावना, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
UP Varanasi News: लंबे समय बाद गुरुवार को वाराणसी में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली ही, मौसम भी काफी सुहावना हो गया है। गंगा किनारे घाटों पर बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं।
Varanasi Weather News: वाराणसी में गुरुवार की दोपहर झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां वाराणसी का मौसम सुहावना हो गया है, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। वाराणसी के कई इलाकों में दोपहर बाद तक चमक गरज के साथ बरसात होती रही।
भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार वाराणसी का तापमान 28 डिग्री पहुंच गया है। तापमान गिरने के चलते लोगों को तपिश से राहत मिल गई है। जबकि पिछले सप्ताह वाराणसी में तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच गया था।

यह भी बता दें कि बुधवार को भी आसमान में बादल होने के चलते वाराणसी का मौसम खुशनुमा रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि सायं काल कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली थी।
फिलहाल बूंदाबांदी के बाद लोगों को मानसून का इंतजार है और लोग चाहते हैं कि अब भीषण बरसात हो। जिससे लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिले और खेती किसानी भी समय से प्रारंभ हो सके। किसानों द्वारा बताया गया कि खेतों में धान की नर्सरी डाली जा चुकी है।
तीन चार दिन पहले जिस तरह से वाराणसी में भीषण गर्मी देखने को मिल रही थी उससे यह लग रहा था कि धान की नर्सरी भी सूख कर बर्बाद हो जाएगी। धान की नर्सरी बचाने के लिए किसानों द्वारा रात में उसकी सिंचाई की जा रही थी।
किसान लालमणि पटेल ने बताया कि दोपहर में तेज धूप होने के चलते पानी भरने पर खेत में भर गया पानी भी गर्म हो जाता ऐसे में धान की नर्सरी की सिंचाई सूर्यास्त के बाद या रात में ही की जाती थी। उन्होंने बताया कि अब प्री मानसून की बारिश हुई है। इसे गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है हालांकि खेती किसानी के लिए मानसूनी बारिश की आवश्यकता है।
वहीं इस बारे में बीएचयू के मौसम विज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को बताया गया कि वाराणसी में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। अभी मानसून के पहुंचने में समय लगेगा। आईएमडी वेबसाइट के अनुसार अभी दो-तीन दिन वाराणसी में मौसम इसी तरह बना रहेगा उसके बाद फिर मौसम गर्म हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications