UP News: वाराणसी में स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- मां किसी की भी हो उसका सम्मान जरूरी

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्या ने बुधवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कोई साधारण घटना नहीं थी बल्कि भाजपा ने इसे राजनीतिक फायदा लेने के लिए करवाया।

उन्होंने कहा कि मां किसी की भी हों या प्रधानमंत्री की हो या गरीब की हो, सबकी मां का बराबर सम्मान होना चाहिए। लेकिन गाली देने वालों पर कार्रवाई न होना दिखाता है कि इसके पीछे राजनीतिक खेल है। भाजपा इस मामले को भुनाने की कोशिश कर रही है।

up news swami prasad maurya

मौर्या ने आरोप लगाया कि भाजपा असली मुद्दों से भाग रही है। बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की दिक्कतों पर बात करने के बजाय वह हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उठाकर जनता को भटकाने का काम कर रही है।

रामभद्राचार्य लगातार कर रहे अमर्यादित टिप्पणी

मौर्या ने संत रामभद्राचार्य के हालिया बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि संतों को समाज को जोड़ने की भाषा बोलनी चाहिए लेकिन रामभद्राचार्य लगातार अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। अगर यह सच है तो नाम बताना चाहिए। वरना यह दिवालियापन और पागलपन की भाषा है, जो समाज को तोड़ने का काम करती है।

नौकरी की तलाश में भटक रहे युवा

बेरोजगारी पर बोलते हुए मौर्या ने कहा कि आज करोड़ों युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं। महंगाई ने आम आदमी की जिंदगी मुश्किल कर दी है और सरकार सिर्फ वादों में उलझी हुई है।

किसानों की स्थिति पर उन्होंने कहा कि उन्हें फसलों का सही दाम नहीं मिल पा रहा। खुले जानवर खेतों को बर्बाद कर रहे हैं, खाद की कालाबाजारी हो रही है और किसानों को मदद की जगह लाठियां दी जा रही हैं।

भाजपा असली समस्याओं से हटा रही ध्यान

मौर्या ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 27 हजार से ज्यादा स्कूल बंद हो गए हैं। लेकिन हर कुछ सौ मीटर पर शराब की दुकानें खोल दी गईं जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार की नाकामी है। समाज में असुरक्षा बढ़ी है बेटियों की सुरक्षा कमजोर हुई है और दलित-पिछड़ों को लगातार परेशान किया जा रहा है। भाजपा धार्मिक मुद्दों को भड़का कर लोगों का ध्यान असली समस्याओं से हटा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+