UP News: सुभासपा सिर्फ बाप-बेटे की पार्टी, पहले अपने गिरेबान में झांकें, अजय राय का ओपी राजभर पर पलटवार

UP News: सुहल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और वाराणसी से प्रत्याशी रहे अजय राय के खिलाफ विवादित बयान दिए जाने के बाद अजय राय ने भी पलटवार किया है।

ओमप्रकाश राजभर पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी केवल दो लोगों की पार्टी रह गई है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में केवल पिता पुत्र ही राजनीति कर रहे हैं। अजय राय का इशारा ओपी राजभर और उनके बेटे की तरफ था।

up-news-subhaspa-is-only-a-father-son-party-ajay-rai-hits-back-at-op-rajbhar

उन्होंने यह भी कहा कि ओम प्रकाश राजभर और उनके बेटे अरविंद राजभर ईमानदारी से लोगों से नहीं जुड़ सके यही कारण था कि घोसी लोकसभा सीट पर ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर की करारी हार हुई।

अजय राय ने कहा कि पहले तो इनको खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए और यह समझना चाहिए कि उनके बेटे की हर क्यों हुई। अजय राय ने कहा कि परिणाम और पार्टी पर ध्यान देने की बजाय ओमप्रकाश राजभर दूसरों पर टिप्पणी कर रहे हैं।

इसके अलावा अजय राय द्वारा यह भी दावा किया गया कि यदि वाराणसी लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ीं हाेतीं तो इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार जरुर होती।

राजभर ने क्या कहा था?
दरअसल, गुरुवार को एक समाचार चैनल से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने अजय राय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। रिपोर्टर द्वारा पूछा गया था कि वाराणसी से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने और जीतने की बात कही जा रही है। इस पर आप क्या कहेंगे।

इस बात का जवाब देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी से इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अजय राय पर निशाना साधा। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो अजय राय का क्या होता? इस दौरान राजभर ने शोले फिल्म का डायलॉग बोलते हुए यह भी कहा था कि तेरा क्या होगा कालिया? इसी मामले को लेकर घमासान जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+