UP: एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा को तीसरी बार मिली बनारस की कमान, देखें BJP काशी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों की सूची

UP: भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 फतह करने में जुट गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के कई जनपदों में जिलाध्यक्ष बदले गए हैं जबकि कुछ जनपदों में पुराने जिलाध्यक्षों पर ही पार्टी द्वारा भरोसा जताया गया है। इस सूची में वाराणसी के जिलाध्यक्ष का नाम भी नाम शामिल है।

भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए तीसरी बार उन्हें वाराणसी जनपद की कमान सौंपी है। हंसराज विश्वकर्मा मौजूदा समय में एमएलसी भी हैं। एमएलसी मनोनीत किए जाने के बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि हंसराज विश्वकर्मा के जगह किसी दूसरे को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा।

up-mlc-hansraj-vishwakarma-gets-command-of-banaras-for-the-third-time

हालांकि कई बार ऐसे मौके आए जब यह बात पार्टी के नेताओं द्वारा कही और सुनी जाती थी कि वाराणसी में हंसराज विश्वकर्मा की जगह पर किसी दूसरे को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए वाराणसी जनपद के कुछ विधानसभा क्षेत्रों के ओबीसी और अनुसूचित जाति के चुनिंदा नेताओं द्वारा अपना नाम भी जिलाध्यक्ष की रेस में शामिल बताया जाता था।

फिलहाल जहां हंसराज विश्वकर्मा को तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया गया है वहीं भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी के वरिष्ठ नेता विद्यासागर राय को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। विद्यासागर राय भारतीय जनता पार्टी में काफी पुराने नेता हैं और संघर्षों के समय भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे।

वाराणसी के अलावा यदि बात करें तो मिर्जापुर, जौनपुर और मछलीशहर के जिलाध्यक्ष को भी यथावत रखा गया है। जिलाध्यक्षों की तैनाती सूची को यदि ध्यान में दिया जाए तो पता चलता है कि जातीय समीकरण के साथ ही सामाजिक पहचान बनाए रखने वाले नेताओं को खास तवज्जो दी गई है। खास तौर पर मिशन 2024 को ध्यान में रखकर पार्टी द्वारा ऐसा निर्णय लिया गया है।

काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की देखें सूची

वाराणसी महानगर विद्यासागर राय
वाराणसी जिला हंसराज विश्वकर्मा
गाजीपुर सुनील सिंह
प्रतापगढ़ आशीष श्रीवास्तव
भदोही दीपक मिश्रा
जौनपुर पुष्पराज सिंह
मछलीशहर रामविलास पाल
सुल्तानपुर एसआर वर्मा
अमेठी राम प्रसाद मिश्र
प्रयागराज यमुनापार विनोद प्रजापति
प्रयागराज गंगापार कविता पटेल
प्रयागराज महानगर राजेंद्र मिश्र
चंदौली काशीनाथ सिंह
कौशांबी धर्मराज मौर्य
मिर्जापुर बृजभूषण सिंह
सोनभद्र नंदलाल

UP News: ट्रॉली बैग में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, भिनभिना रही थीं मक्खियां, बाएं हाथ पर लिखा है 'सरिता-दीपक'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+