पीएम मोदी ने सपा पर बोला हमला, कहा- ये घोर परिवारवादी संकट के समय भी तलाशते हैं अपना राजनीतिक हित

वाराणसी, 05 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी पूरी ताकत झोक दी हैं। 07 मार्च को होने वाले मतदाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील करने के लिए पीएम मोदी ने शनिवार को वाराणसी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादियों की एक खास आदत है कि वो जो बोलते हैं वो करते नहीं हैं और जो नहीं बोलते हैं वही करते हैं।

Recommended Video

    UP elections 2022: Varanasi में बोले PM Modi, Ukraine पर राजनीति करने लगा विपक्ष | वनइंडिया हिंदी
    UP Election 2022 PM Narendra Modi BJP Varanasi Samajwadi Party Akhilesh Yadav

    पीएम नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन घोर परिवारवादियों (समाजवादी पार्टी) ने कभी अपने घोषणा पत्र में लिखा था कि वो दंगे करवाएंगे। दंगा करना इनके घोषणा पत्र में नहीं था, लेकिन पांच साल इन्होंने दंगे ही दंगे कराए। अवैध कब्जे और लूट-खसौट इनके घोषणा पत्र में नहीं था। लेकिन यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही। पीएम ने कहा कि आज एक तरफ डबल इंजन का डबल बेनिफिट है, जिसका लाभ यूपी का हर नागरिक उठा रहा है। दूसरी तरफ घोर परिवारवादियों की कोरी घोषणाएं हैं, जो कभी पूरी हो ही नहीं सकती हैं।

    पीएम ने कहा कि पूरा यूपी बिना बटे एकजुट होकर कह रहा है कि आएगी तो भाजपा ही और आएंगे तो योगी ही। यूपी के लोग यूपी में गुंडागर्दी, माफिया, भ्रष्टाचार, घोर परिवारवादियों को पूरी तरह नकार चुके हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गांवों की एक शक्ति ये भी है कि जब संकट आता है तब हर काई गिले शिकवे भुलाकर एकजुट हो जाता है। लेकिन देश के सामने कोई चुनौती आती है तो ये घोर परिवारवादी इसमें भी राजनीतिक हित ढूंढते रहते हैं।

    पीएम ने कहा कि हमने स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया, 10 करोड़ से ज़्यादा शौचालय बनाए। इससे गांव के गरीब, दलित, पिछड़े परिवार की बहनों को सबसे अधिक फायदा हुआ। ये महलों में रहने वालों को पता नहीं है, अगर घर में शौचालय नहीं है तो एक गरीब मां कितनी तकलीफ उठाती है उनको पता नहीं है। कहा कि हमारे ये जो विरोधी लोग हैं उनसे कभी आपने एक बार भी सुना कि अपने देश में बनी हुई चीजें खरीदो, अपने देश में बनी हुई चीजों का उपयोग करो, देश में बनी चीजों को बढ़ावा दो? अगर ये आपके मित्र होते तो ये आपकी बनी चीजों को बेचने के लिए बोलते की नहीं? लेकिन इनके मुंह पर ताला लग गया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादी वोकल फॉर लोकल से भी चिढ़ते हैं। पूरी दुनिया में आज योग की, आयुर्वेद की धूम मची है, लेकिन ये घोर परिवारवादी योग का नाम लेने से भी बचते हैं। कांग्रेस तो इससे भी आगे है, जो खादी एक जमाने में कांग्रेस की पहचान होती थी, वो उस खादी को भूल गए। इस दौरान पीएम ने कहा कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक पूरी दुनिया के लिए नई चुनौतियां, अभूतपूर्व संकट लेकर आया है। लेकिन भारत ने तय किया है कि इस अभूतपूर्व संकट और चुनौतियों को हम अवसर में बदलेंगे। ये संकल्प सिर्फ मेरा नहीं है, ये हिंदुस्तान के 130 करोड़ नागरिकों का है, आप सभी का है।

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारे गांव की एक शक्ति यह भी है जब संकट आता है तो हर कोई गिले शिकवे भुलाकर एक जुट हो जाते है। लेकिन देश के सामने कोई चुनौती आती हैं, तो ये घोर परिवारवादी इसमें भी अपना राजनीतिक हित तलाशते रहते हैं। भारत की सेना, भारत के लोग अगर संकट से लड़ते हैं तो ये उस संकट को और अधिक गंभीर बनाने के लिए सब कुछ करते हैं। यह हमने कोरोना महामारी के दौरान भी देखा और आज हम यूक्रेन संकट के दौरान भी यही अनुभव कर रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+