वाराणसी: बेटे का नामांकन कराने गए ओपी राजभर का वकीलों ने किया विरोध, बोले- ये बीजेपी की बौखलाहट है

वाराणसी, 14 फरवरी। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अरविंद राजभर के पिता ओमप्रकाश राजभर अपने बेटे का नामांकन कराने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां कचहरी परिसर में मौजूद वकीलों ने ओमप्रकाश राजभर और सपा के समर्थकों के सामने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिये। देखते ही देखते नामांकन परिसर में माहौल गर्मा-गर्मी का हो गया वहीं एक तरफ जहां हूटिंग हुई तो दूसरी तरफ जय सुहेलदेव के नारे लगने लगे। यही नहीं जय श्री राम का नारा लगाने वाले वकीलों ने ओमप्रकाश राजभर के साथ धक्का-मुक्की भी की।

UP election 2022 Advocates raised slogans against OP Rajbhar In varanasi

राजभर बोले- ये बीजेपी की बौखलाहट है

इस हूटिंग से नाराज ओमप्रकाश ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां सु्रक्षा व्यवस्था पूरी नहीं थी। कहा कि जिस तरीके की नारेबाजी आज बीजेपी के लोगों ने किया है, जिलाधिकारी से मांग करते हैं कि जो भी हमारे प्रत्याशी नामांकन करने आ रहे हैं, उनको पूरी सुरक्षा दे, ये भाजपा की बौखलाहट है। ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने कहा कि नामांकन करते समय अंदर जान से मारने की धमकी दी गयी। माननीय ओमप्रकाश राजभर के गिरेबान पर हाथ डाला गया है अंदर काले कोट में गुंडे बैठे हैं, हमें गृह मंत्रालय से भरपूर सुरक्षा दी जाए।

कर्नाटक के कांग्रेस नेता जमील अहमद को दी नसीहत

कर्नाटक के कांग्रेस नेता जमील अहमद के विवादित बयान कि महिलाएं हिजाब न पहनें तो उनका रेप हो जाएगा के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने जमील अहमद को नसीहत देते हुए कहा कि वह बच कर रहें, कहीं उनका रेप ना हो जाए। वहीं दूसरे चरण के मतदान में बड़े-बड़े दिग्गज मैदान में हैं जिसमें आजम खान, सुरेश खन्ना, आजम खान के बेटे सहित बड़े नाम हैं, इस सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पहले चरण में 58 सीटों का चुनाव हुआ 58 में हमारा गठबंधन जयंत चौधरी अखिलेश यादव ओमप्रकाश राजभर 58 में 52 सीटें जीत रहे हैं। चौथे चरण के आते आते हम लोग सरकार बनाने के लिए सीट जीत जायेंगे।

Recommended Video

    UP Elections 2022: CM Yogi के बयान पर Azam Khan की पत्नी Tanzim Fatima का पलटवार | वनइंडिया हिंदी

    वहीं ओवैसी के हिजाबी प्रधानमंत्री बनने के बयान पर बोले कि जब चुनाव आता है तो भारतीय जनता पार्टी धर्म का चश्मा पहनती है। भारतीय जनता पार्टी जो ये भाषा बोले रहे हैं, उनसे पूछे कि एक समान अनिवार्य शिक्षा की बात क्यों नही करते? प्रदेश में रोजगार की बात क्यों नही करते? प्रदेश में महंगाई चरम पर है। इसकी बात क्यों नही करते? प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर खराब है इसकी बात क्यों नही करते? यह लोग नफरत की बात कर हिन्दू - मुसलमान और भारत - पाकिस्तान करते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोगों को बिरयानी खाना होगा तो पीएम पाकिस्तान चले जायेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+