UP Board Result 2025: वाराणसी की बेटी ख्याति ने मारी बाज़ी, जिले में बनी टॉपर, जानें कौन-कौन हैं टॉप-10 में?

UP Board Result 2025, Varanasi Topper Khyati Singh: यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए शुक्रवार की दोपहर बड़ी खबर लेकर आई। जैसे ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया, छात्रों और अभिभावकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस बार जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ 10वीं में प्रदेश टॉप किया।

इसी क्रम में वाराणसी की बेटी ख्याति सिंह ने 96.67 फीसदी अंक लाकर न सिर्फ जिले में टॉप किया, बल्कि पूरे यूपी में आठवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल है। ख्याति वाराणसी के परमानंदपुर स्थित विकास इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा हैं।

UP Board Result 2025 Varanasi Topper Khyati Singh

ख्याति का सपना है कि वह आगे चलकर आईएएस अफसर बने और देश की सेवा करें। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कठिन परिश्रम को दिया है। उनके इस प्रदर्शन ने वाराणसी को गर्व महसूस कराया है।

वाराणसी की बेटियों ने मारी बाज़ी

ख्याति सिंह खुशहाल नगर की रहने वाली हैं। उनके पिता संजय कुमार सिंह एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट हैं और मां कंचन सिंह गृहिणी हैं। परिवार में वह इकलौती संतान हैं और घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए उन्होंने जिले में पहला स्थान हासिल किया है।

इस बार वाराणसी के टॉप-10 छात्रों की सूची में लड़कियों का दबदबा रहा। कुल 15 छात्रों की सूची में से 9 स्थान छात्राओं ने अपने नाम किए हैं। यह आंकड़ा जिले में बालिका शिक्षा की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

जिले भर के स्कूलों में और टॉपरों के घर जश्न

रिजल्ट घोषित होते ही वाराणसी के तमाम स्कूलों में मिठाइयां बांटी गईं और टॉपर्स को सम्मानित किया जा रहा है। शिक्षकों ने कहा कि छात्रों की मेहनत और माता-पिता के सहयोग से यह संभव हो पाया है।

दूसरी ओर, जिले में शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा भी टॉपर्स को बधाई दी गई है। कई स्कूलों ने टॉपर्स के लिए सम्मान समारोह की घोषणा की है, जिससे विद्यार्थियों को और भी प्रेरणा मिले।

वाराणसी के टॉप-10 छात्र-छात्राओं की सूची

  1. ख्याति सिंह 96.67 प्रतिशत
  2. नैंसी सिंह पटेल 96.17 प्रतिशत
  3. आर्यन कुमार 96.00 प्रतिशत
  4. खुशी देवी 95.83 प्रतिशत
  5. अनिरुद्ध यादव 95.50 प्रतिशत
  6. अनुज कुमार 95.50 प्रतिशत
  7. अभि यादव 95.33 प्रतिशत
  8. प्रज्ञा कपूर 95.00 प्रतिशत
  9. यशश्री 94.83 प्रतिशत
  10. आयुषी पटेल 94.83 प्रतिशत
  11. अंशिका प्रजापति 94.67 प्रतिशत
  12. चित्रांशी कुशवाहा 94.33 प्रतिशत
  13. निशांत मौर्य 94.33 प्रतिशत
  14. ख़ुशी पटेल 94.33 प्रतिशत
  15. अश्मिता विश्वकर्मा 94.33 प्रतिशत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+