शहीद की पत्नी ने कहा- जब तक पाकिस्तान को नेस्तनाबूद न कर दिया जाए, नहीं मिलेगी संतुष्टि

Varanasi News, वाराणसी। भारतीय वायु सेना ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पूरा देश इसे बड़ी कार्रवाई मान रहा है। वाराणसी के रहने वाले शहीद रमेश यादव के परिजन भी सरकार की इस कार्रवाई पर खुश हैं। शहीद की पत्नी रेनू यादव ने कहा कि वह वायु सेना की कार्रवाई से बेहद खुद हैं, लेकिन उन्हें संतुष्टि तब मिलेगी जब पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

जितने भी आतंकी बचे हैं, सभी को मार गिराएं

जितने भी आतंकी बचे हैं, सभी को मार गिराएं

रेनू ने कहा कि सरकार ने अच्छी करवाई की है। पीएम मोदी से कहना चाहती हैं कि और बड़े कदम उठाएं और जितने भी आतंकी अभी बचे हैं, सेना सभी को मार गिराए। बता दें कि शहीद की मां उनकी फोटो को देखकर रोती रहती हैं। वह बार-बार यही कहती हैं कि रमेश तुम चले गए, परिवार को देखने वाला कोई नहीं। शहीद रमेश के साले राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने बड़ी करवाई की है, लेकिन अभी और लोगो को मारे, ताकि पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से गायब हो जाए।

दिल को सुकून पहुंचा

दिल को सुकून पहुंचा

पुलवामा हमले में शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी ने कहा, ''आज जब हमने सुबह यह खबर सुनी तो मेरे दिल को सुकून पहुंचा, हम चाहते हैं कि हमारी सेना और भी बड़ी कार्रवाई करे और ऐसे नापाक लोगों को साफ करे। हम सेना को बहुत बधाई देते हैं।''

कलेजे को पड़ी ठंडक

कलेजे को पड़ी ठंडक

कन्नौज के शहीद प्रदीप सिंह की मां सरोजनी देवी ने वायु सेना की कार्रवाई पर बड़ी बात कहते हुए कहा कि हमारा तो बेटा चला गया, लेकिन वो मारे गए तो हमें अच्छा लगा जो हमारे फौजियों ने उन पर हमला किया। आतंकी मारे गए तो थोड़ी ठंडक हमारे कलेजे में पहुंची है। सरकार से यही मांग कर रहे हैं जो किया है वो अच्छा किया और ऐसे ही करते रहे।

ये भी पढ़ें: Surgical strike 2: पुलवामा में शहीद प्रदीप सिंह की मां बोलीं- अब पड़ी कलेजे को ठंडक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+