Varanasi: जरूरी काम से जा रहे थे सगे भाई, रास्ते में मौत कर रही थी इंतजार, दोनों की दर्दनाक मौत

प्रयागराज-Varanasi हाईवे पर मोहनसराय के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे भाइयों को कुचल दिया। कुचलने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनके परिवार में मातम पसरा है।

Two brothers no more in a road accident in Varanasi

Varanasi-प्रयागराज हाईवे पर रविवार की देर रात्रि में ट्रक में दो सगे भाइयों को कुचल दिया। दोनों सगे भाई मोटरसाइकिल से मिर्जामुराद स्थित अपने गांव जा रहे थे। मोहनसराय के समीप तेज रफ्तार की ट्रक उनको को कुचलते हुए आगे बढ़ गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। दोनों मृत भाइयों के शवों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया और उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।

एक ही समय में दो मौतों से परिवार में मातम पसर गया है। मौत की सूचना मिलने के बाद सोमवार को काफी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच गये थे। मां, पत्नी और बेटे का रो रो कर बुरा हाल देखने को मिला। पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी।

दरअसल, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अमित कुमार मिश्रा और 28 वर्षीय आशीष कुमार मिश्रा वाराणसी शहर के सुंदरपुर इलाके के विश्वनाथपुरी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे।

बताया जा रहा है कि रविवार रात्रि में दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक गांव जा रहे थे। दोनों मोहनसराय के समीप पहुंचे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार की ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद जब दोनों भाई हाईवे पर गिर गए तो उन्हें कुचलते हुए ट्रक आगे बढ़ गई।

कुचलने के चलते दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।

पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत: अमित और आशीष मिश्रा के मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं अमित अपने छोटे भाई आशीष व मां रेखा मिश्रा और पत्नी करिश्मा और अमित का 2 वर्षीय बेटा सुंदरपुर स्थित कॉलोनी में ही रहते थे।

वहीं दूसरे भाई आशीष मिश्रा के भी शादी नहीं हुई थी। एक साथ दो मौत होने के चलते परिवार में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदारों द्वारा जहां मां रेखा मिश्रा को ढांढस बंधाया जा रहा है वहीं पत्नी करिश्मा बार-बार बेहोश हो जा रही है। दोनों की मौत से उनके जानने वाले भी काफी दुखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+