Tomato Price: टमाटर की सुरक्षा के लिए सपा नेता ने दुकान पर रखा बाउंसर, कहा- महंगे टमाटरों की सुरक्षा जरूरी

Tomato Price: समाजवादी पार्टी के एक नेता ने वाराणसी के लंका इलाके में सब्जी की दुकान के बाहर टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात किए हैं। सपा नेता का कहना है कि महंगे टमाटरों की सुरक्षा जरूरी है।

Tomato Price: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में टमाटर को लुटेरों से बचाने के लिए एक सब्जी की दुकान पर बाउंसर तैनात किए गए हैं। दुकानदार सपा नेता का कहना है कि टमाटर काफी महंगे हो गए हैं और खरीदने वाले लोग लूटने ना पाए इसलिए बाउंसर तैनात किए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी टमाटर जब बेच लिए जाएंगे उसके बाद बाउंसर को छुट्टी दे दिया जाएगा। रविवार को दुकान पर तैनात बाउंसर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फोटो वायरल होने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भी ट्वीट किया गया।

tomato-price-sp-leader-kept-bouncer-at-the-shop-for-the-safety-of-tomatoes-in-varanasi-up

अखिलेश यादव ने मांग किया कि टमाटर को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाए। सपा प्रमुख द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं वाराणसी में सब्जी की दुकान पर बाउंसर तैनात किया जाना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वाराणसी में 120 से 150 रुपए किलो टमाटर

दरअसल, जुलाई माह के प्रारंभ से ही टमाटर का दाम आसमान छू रहा है। वाराणसी में सब्जी की दुकानों पर टमाटर 120 से 150 रुपए प्रति किलो बेचा जा रहा है। आलम यह है कि महंगे टमाटर खरीदने के पहले लोगों को एक बार सोचना पड़ रहा है।

इसी कड़ी में वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के नगवा इलाके में सब्जी की दुकान चलाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता अजय फौजी ने सब्जी की दुकान पर महंगे टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात किया है।

सब्जी की दुकान पर बाउंसर तैनात करके महंगे टमाटरों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा विरोध जताया जा रहा है। नेता द्वारा दुकान पर पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिसमें उन्होंने "कृपया टमाटर और मिर्च को न छुएं।" और "पहले पैसा बाद में टमाटर।" लिखा है।

इस बारे में अजय फौजी द्वारा मीडिया को बताया गया कि टमाटर का दाम पेट्रोल से अधिक हो गया है। महंगाई के चलते लोग मात्र 100 से 50 ग्राम टमाटर ही खरीद रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में कई जगह टमाटर के लूटने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में उन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दुकान पर बाउंसर तैनात किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+