Kashi Vishwanath धाम में दर्शन करने आए झारखंड के तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा, आईबी कर रही पूछताछ
Kashi Vishwanath धाम में दर्शन करने पहुंचे झारखंड के तीन युवकों सीआरपीएफ द्वारा पकड़ लिया गया, पकड़े गए युवकों में दो मुस्लिम युवक है जबकि एक हिंदू है और तीनों युवकों से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही
झारखंड से अजमेर दर्शन-पूजन करने के लिए जा रहे एक हिंदू और दो मुस्लिम युवक रविवार की सायं काल वाराणसी पहुंचने पर श्री Kashi Vishwanath धाम में दर्शन करने के लिए पहुंच गए। मंदिर में दर्शन करने के दौरान तीनों युवकों को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए युवकों के पास से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है, हालांकि मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनसे पूछताछ की गई। सोमवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा भी तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

सीआरपीएफ के दरोगा ने पकड़ा
बताया जा रहा है कि श्री Kashi Vishwanath धाम में रविवार को श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे थे। उसी दौरान तीन युवक श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किए। मुस्लिम युवक अपने कंधे पर हरे रंग का गमछा रखे हुए थे। गमछा देखकर मंदिर में तैनात सीआरपीएफ के जवानों को दोनों युवक संदिग्ध प्रतीत हुए। उसके बाद सीआरपीएफ के एक दरोगा ने उन्हें पकड़ कर उनसे पूछताछ की। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों युवक मुस्लिम हैं उसके बाद चौक थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर में पहुंची पुलिस दोनों मुस्लिम और एक हिंदू लड़के को पकड़कर थाने पर ले जाए जहां उनसे पूछताछ किया गया।
हिंदू दोस्त के साथ निकले थे दर्शन करने
पकड़े गए तीनों युवक झारखंड के गिरिडीह जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूछताछ में मुस्लिम युवकों ने बताया कि अजमेर दर्शन करने के लिए वे अपने हिंदू दोस्त के साथ जा रहे थे। वाराणसी पहुंचने पर उनके दोस्त ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम काफी भव्य बना हुआ है और हम लोग वाराणसी आए हैं ऐसे नहीं काशी विश्वनाथ धाम में भी दर्शन किया जाय। अजमेर जा रहे तीनों युवक काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के लिए तैयार हो गए और रविवार को सायं काल काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे जहां सीआरपीएफ द्वारा पकड़ लिया गया।
ज्ञानवापी मामले की नहीं थी जानकारी
पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों भारतीय कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मामला धर्म और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है ऐसे में अन्य एजेंसियों द्वारा भी उसे पूछताछ किया जाएगा। पूछताछ में युवकों ने यह भी बताया कि उन्हें ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वे केवल दर्शन करने और काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता देखने के लिए ही आए थे। अब इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा पूछताछ के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications