Sawan 2023: विश्वनाथ धाम में सोमवार को स्पर्श दर्शन पर रोक, जिस द्वार से प्रवेश करेंगे उसी से होगी निकासी
Varanasi Sawan 2023: 4 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है, ऐसे में धर्म की नगरी काशी में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सावन माह में सोमवार को काशी के विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को बाबा के स्पर्श दर्शन की अनुमति नहीं
Sawan 2023 Varanasi: इस बार दो महीने तक चलने वाला सावन महीना 4 जुलाई से शुरू होगा। ऐसे में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में श्रावण मास में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था करनी होगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया है।
अधिकारियों की ओर से बताया गया कि बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इसके अलावा आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ वीआईपी को भी सोमवार के दिन बाबा के स्पर्श दर्शन की इजाजत नहीं होगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मैदागिन और गोदौलिया चौराहे से मंदिर की ओर चार पहिया वाहन नहीं चलेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जाम की स्थिति न बने और दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Recommended Video
ये भी पढ़ें- Kashi Vishwanath Dham में रिश्वत, पैसे लेकर कराया जा रहा था स्पर्श दर्शन, केस दर्ज
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंगला आरती के अलावा किसी भी अन्य आरती या सुगम दर्शन के लिए टिकट नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा दर्शनार्थी पूजा के बाद जिस दरवाजे से मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे, उन्हें उसी दरवाजे से वापस लौटना होगा।
ड्रोन से की जाएगी निगरानी: अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सावन मेले के दौरान वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम तथा आसपास के इलाके में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम द्वारा मीडिया को बताया गया कि 4 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाले सावन मेले की सुरक्षा को लेकर 5 जोन, 12 सेक्टर और 24 सब सेक्टर में बांटा गया है।
प्रत्येक जोन में एक पुलिस एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी को, सेक्टर में डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी को और सब सेक्टर में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। सुरक्षा के लिए पीएसी और आरएएफ के साथ पुलिसकर्मी तैनात किये जा रहे हैं।
इनके अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात किये जा रहे हैं। सावन के सोमवार के दिन सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे, भीड़ को व्यवस्थित करने और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। कावड़ियों के रूट पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications