Kashi Vishwanath Dham में रिश्वत, पैसे लेकर कराया जा रहा था स्पर्श दर्शन, केस दर्ज
श्री Kashi Vishwanath Dham में बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के लिए मंदिर परिसर में तैनात कर्मचारी दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से पैसे लेकर बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन करा रहे थे।

Shri Kashi Vishwanath Dham में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से रुपए लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि मंदिर में तैनात कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को बाबा का स्पर्श दर्शन कराने के लिए रुपए लिए जा रहे थे।
दरअसल, मंगलवार को उपजिलाधिकारी शंभू दयाल पुलिस टीम के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे। धाम में पहुंचने के बाद गेट नंबर 4 पर तैनात एक निजी सुरक्षाकर्मी दर्शनार्थियों से स्पर्श दर्शन के नाम पर पैसे लेते पाया गया।
इस दौरान जब उससे पूछताछ की गई और उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि सुलभ कंपनी में सेवादार के पद पर तैनात अभिषेक भी उनकी टीम से जुड़ा हुआ है। जो भी श्रद्धालु बाबा का स्पर्श दर्शन करना चाहता है, उससे यह लोग मोटी रकम लेते हैं।
आउटसोर्सिंग कर्मचारी द्वारा पैसे लिए जाने की जानकारी मिलने के बाद दोनों के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट के चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है। वहीं मंदिर में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
इस बारे में मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा द्वारा मीडिया को बताया गया कि दोनों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के खिलाफ मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर के काम में बाधा डालने और दर्शनार्थियों से पैसे लेने का मामला दर्ज कराया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी अब ऐसे लोगों की जांच पड़ताल की जाएगी और मंदिर परिसर में तैनात जो भी कर्मचारी ऐसे मामले में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ मंदिर प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications