UP News: काशी के इस मंदिर का जल्द होगा कायाकल्प, पर्यटन विभाग कर रहा तैयारी, डिजाइन देख खुश हो जाएगा दिल

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सारनाथ स्थित सारंगनाथ महादेव मंदिर का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। इसको लेकर पर्यटन विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। मंदिर का डिजाइन उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। डिजाइन देखकर लोगों का दिल खुश हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पर्यटन विभाग मंदिर के सौंदरीकरण में 343.5 लाख रुपए खर्च कर 37488 वर्ग फुट में विकास कार्य कराएगा। इस दौरान मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा जाएगा।

the-heart-will-be-happy-to-see-the-new-design-of-this-temple-of-kashi

मीडिया रिपोर्ट की माने तो शासन से योजना स्वीकृत होने के बाद यूपीपीसीएल तकनीकी सुकृति मिलने का इंतजार कर रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम प्रारंभ हो जाएगा और आने वाले समय में सारंग नाथ महादेव मंदिर भी काफी भव्य और दिव्य दिखाई देगी।

अधिकारियों का कहना है कि मंदिर के सामने स्थित तालाब के समीप पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गेट लगाया जाएगा इसके अलावा बेंच, डस्टबिन, पार्किंग क्षेत्र, शौचालय, पाथवे, लाइटिंग और रैंप आदि का निर्माण कराया जाएगा जिससे मंदिर परिसर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

इसलिए प्रसिद्ध है सारंगनाथ का यह मंदिर
दरअसल, भगवान बुद्ध के तपस्थली सारनाथ में स्थित सारंग नाथ महादेव मंदिर काशी का इकलौता ऐसा मंदिर है जिसके गर्भ गृह में स्थित एक ही अरघे में दो शिवलिंग हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ विराजते हैं जिसके चलते सावन में यहां काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।

इसके अलावा सावन के हर सोमवार के दिन यहां पर मेला भी लगता है। मेले में वाराणसी सुमित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर की काफी अच्छी डिजाइन बनाई गई है और कायाकल्प हो जाने के बाद यहां काफी संख्या में भक्तों का आगमन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+