Varanasi: कमरे से आ रही थी अजीब दुर्गंध, कमरे में पहुंची पुलिस तो हैरान रह गए लोग, बोले- ऐसा कैसे हुआ?
UP Varanasi News: वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में एक बंद कमरे में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों द्वारा पुलिस की सूचना दी गई थी।
UP Varanasi News: वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी इलाके में बुधवार को एक बंद कमरे से अजीब सी दुर्गंध आने के बाद किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद रामनगर थाने की पुलिस डोमरी गांव में पहुंची। उसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में सीढ़ी के सहारे पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग कमरे में प्रवेश किए। उसके बाद कमरे के अंदर का नजारा देख कर वहां मौजूद लोग हैरान रह गया।

दरअसल, वाराणसी के पंचगंगा घाट के रहने वाले 55 वर्षीय शिवकुमार पिछले करीब 5 सालों से वाराणसी के रामनगर थाना अंतर्गत डोमरी गांव में मकान बनवा कर रहते थे। बताया जा रहा है कि शिवकुमार अविवाहित थे।
उनकी देखभाल करने के लिए उनका भतीजा विकास अपनी पत्नी के साथ कभी-कभी उनके मकान पर जाता था और रहता भी था। पिछले काफी समय से विकास उनके कमरे पर नहीं गया था। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मंगलवार शाम कमरे से दुर्गंध आनी शुरू हुई।
पहले तो लोगों को लगा कि कोई जानवर मरा हुआ है। लेकिन बुधवार को दुर्गंध और बढ़ गई। अजीब सी दुर्गंध आने और शिव कुमार के कमरे से कोई हलचल ना होने के चलते लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। उसके बाद लोगों ने फोन करके पुलिस को इसके बारे में सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद बुधवार को पुलिस जबकि कुमार के मकान के समीप पहुंची तो दुर्गंध के चलते लोगों ने अपने नाक को कपड़े से ढक लिया उसके बाद लोग सीढ़ी के सहारे कमरे में प्रवेश किए।
कमरे में प्रवेश करने के बाद लोगों ने देखा कि बिस्तर पर शिवकुमार का शव पड़ा हुआ था। शिवकुमार का शव कंबल से ढका था। जब कंबल उठाकर देखा गया तो शिवकुमार के शरीर में कई जगह कीड़े पड़ गए थे। उसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा फॉरेंसिक टीम को बुला कर जांच पड़ताल कराई गई। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि करीब एक सप्ताह पहले ही शिव कुमार की मौत हुई होगी। फिलहाल शिव कुमार के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications