UP News: वाराणसी में बारिश के दौरान थाने में स्थित महिला हेल्प डेस्क की छत गिरी, दीवान और फरियादी घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार को बरसात के दौरान थाने में स्‍थित महिला हेल्‍प डेस्‍क की टीन शेड से बनी छत गिर गई। छत गिरने के दौरान एक दीवान व वहां अपनी फरियाद लेकर पहुंची एक महिला व उनकी लड़की तथा शांति देवी का नाती और नतिनी घायल हो गए। छत गिरने के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने घायलों को नजदीकी निजी अस्‍पताल में पहुंचाए, जहां उनका इलाज किया गया। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि टीन शेड की छत गिरने के चलते कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं, उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

roof-of-the-women-help-desk-in-the-police-station-collapsed-during-the-rain-in-varanasi-up

दरअसल, वाराणसी में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण वाराणसी कमिश्नरेट के चितईपुर थाने के महिला हेल्प डेस्क की टीन शेड की छत पर पानी जमा हो गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस को पानी जमा होने की जानकारी नहीं थी।

मंगलवार को सुबह में महिला हेल्‍प डेस्‍क में पुलिसकर्मी मौजूद थे और सुनवाई चल रही थी इसी दौरान आचानक टीन शेड का बना छत गिर गया। छत गिरने के चलते वहां मौजूद दीवान ओम प्रकाश उपाध्याय शिकायत करने पहुची शांति देवी और उनकी लड़की सरिता और नाती नतनी घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए कमरे के ऊपर लटके टिन शेड के टुकड़े उतारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संयोग अच्छा था कि टीन शेड सीधे महिलाओं या बच्चों पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+