वाराणसी में क्रिकेट खेलती दिखीं सपा सांसद Priya Saroj, मैदान से वायरल हुआ दिलचस्प वीडियो

Priya Saroj: वाराणसी में सोमवार को एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज क्रिकेट के मैदान पर बल्ला थामे नज़र आईं। एक क्रिकेट मैच में उन्होंने न केवल उद्घाटन किया, बल्कि खुद बल्लेबाजी कर सबका दिल जीत लिया।

इस दौरान प्रिया सरोज ने पहली गेंद मिस की, लेकिन अगली गेंद पर जोरदार शॉट खेलकर मैदान में तालियों की गूंज भर दी। वीडियो में दिख रहा है कि दर्शक और नेता तालियां बजाते हुए उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

priya saroj cricket video viral

यह आयोजन वाराणसी के शिवपुर मिनी स्टेडियम में हुआ, जहां स्टेडियम के उद्घाटन के बाद क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा की सांसद प्रिया सरोज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं और बल्ला पकड़ते ही माहौल खुशनुमा हो गया।

क्रिकेट के मैदान में सांसद का नया अंदाज़

वीडियो में कई स्थानीय खिलाड़ी और समाजवादी पार्टी के नेता भी नजर आए। प्रिया सरोज को बैटिंग के लिए दो बार गेंद फेंकी गई, और दूसरी बार में उन्होंने बल्ले से गेंद को जोरदार तरीके से खेला। यह दृश्य दर्शकों को खूब भाया।

यह पहला मौका है जब सांसद प्रिया सरोज किसी खेल आयोजन में इस अंदाज में सक्रिय नजर आई हैं। आमतौर पर राजनीतिक मंचों पर दिखने वाली प्रिया का यह खेल प्रेम सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

सगाई के बाद लगातार सुर्खियों में प्रिया सरोज

गौरतलब है कि प्रिया सरोज ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई की है। यह सगाई 8 जून को लखनऊ के एक होटल में हुई थी, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव और जया बच्चन भी मौजूद थीं।

सगाई के दौरान का एक भावुक पल भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें रिंकू सिंह को रिंग पहनाते वक्त प्रिया सरोज की आंखें नम हो गई थीं। इसके बाद दोनों ने मिलकर डांस भी किया था, जो चर्चा का विषय बन गया था।

सगाई के बाद हाल ही में रिंकू सिंह पहली बार अपनी ससुराल पहुंचे। वहां उनका स्वागत बेहद पारंपरिक अंदाज में किया गया। सास ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया और मौजूद लोगों ने गुलाब फूल भेंट कर उन्हें दामाद के रूप में स्वीकारा।

इस मौके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें रिंकू और प्रिया एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और लोग उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नवंबर में होगी भव्य शादी, जगह तय

इस बारे में सांसद प्रिया सरोज के पिता ने बताया कि उसकी बेटी प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगी है। शादी में राजनीति और खेल और सिने जगत की तमाम हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इस शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+