Dev Deepawali 2022 : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आएंगी वाराणसी, क्रूज पर सवार होकर देखेंगी भव्य नजारा

Dev Deepawali पर इस बार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू वाराणसी आ रही हैं, गंगा नदी में क्रूज पर सवार होकर राष्ट्रपति देव दीपावली की भब्‍यता को निहारेंगी

वाराणसी में Dev Deepawali की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वाराणसी की देव दीपावली इस बार खास होने वाली है, क्योंकि इस बार देव दीपावली देखने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू वाराणसी आ रही हैं। 7 नवंबर को गंगा नदी में क्रूज पर सवार होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गंगा किनारे घाटों पर देव दीपावली की भव्यता को देखेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए वाराणसी में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह भी बता दें कि पूर्व में वाराणसी में देव दीपावली के पर्व पर गंगा किनारे अर्धचंद्राकार में 10 दिये जलाए जाएंगे। गंगा किनारे के घाटों के साथ ही गंगा पार रेती में भी दिये जलाए जाएंगे।

संत रविदास घाट से क्रूज पर होंगी सवार

संत रविदास घाट से क्रूज पर होंगी सवार

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही अन्‍य वीआईपी 7 नवंबर को वाराणसी में रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 नवंबर को वाराणसी के संत रविदास घाट से क्रूज पर सवार होंगी और उसके बाद हरिश्चंद्र घाट होते हुए दशाश्वमेध घाट पर आयोजित होने वाली गंगा आरती को देखेंगी। इसी तरह गंगा घाट किनारे की भव्यता को देखते हुए राष्ट्रपति राजघाट तक जाएंगी। इस दौरान गंगा नदी के साथ ही घाट के किनारे भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

देश विदेश से आएंगे लाखों पर्यटक

देश विदेश से आएंगे लाखों पर्यटक

वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्धार कराए जाने के बाद से काशी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष काशी में आयोजित होने वाले देव दीपावली को देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक वाराणसी आएंगे। देव दीपावली के दिन 7 नवंबर को काशी की सड़कें, विद्युत पोल आदि की भी सजावट की जाएगी। इसके अलावा वाराणसी बाबतपुर फोरलेन और अन्य सड़कों पर भी सजावट की जाएगी।

दो साल पूर्व आए थे पीएम मोदी

दो साल पूर्व आए थे पीएम मोदी

यह भी बता दें कि वर्ष 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में देव दीपावली समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहला दीप जलाकर देव दीपावली की शुभारंभ किए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना किए उसके बाद काशी विश्वनाथ धाम का भी उन्‍होंने निरीक्षण भी किया था। वर्ष 2020 प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+