PM Modi ने जैसे ही रिमोट का बटन दबाया, 9.26 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में खटाखट-खटाखट पहुंचे रुपए

Kisan Samman Nidhi: वाराणसी से दूसरी बार सांसद चुने जाने और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के राजा तालाब तहसील अंतर्गत मेहंदी गंज में प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।

इसके अलावा इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के तहत 20000 करोड रुपए की सत्ता में किस जारी की गई। इसके अलावा कार्यक्रम में कृषि सखियों के रूप में 30000 से अधिक स्वयं सहायता समूह को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

pm-modi-the-money-of-kisan-samman-nidhi-reached-the-accounts-of-farmers-with-a-thud

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे थे। दी दौरान प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर इधर रिमोट का बटन दबाया गया और दूसरी तरफ देश के 9.26 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खाते में खटाखट रुपए पहुंच गए।

मेहंदी गंज सभा स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 27 मिनट तक भाषण दिया। इस दौरान किसान, महिला, विकास और अपने संसदीय क्षेत्र काशी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा फोकस देखने को मिला।

कृषि सखियों के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि माता बहनों के बिना खेती की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा की खेती में बहनों की भूमिका का विस्तार किया जा रहा है। कृषि सखी एक ऐसा ही प्रयास है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि काशी में बनास डेयरी संकुल की स्थापना की जा चुकी है। इसकी स्थापना हो जाने से काशी और पूर्वांचल के किस मजबूत हुए हैं। उन्होंने अभी कहा कि बनास डेयरी ने पशुपालकों का भाग्य बदलने के लिए काम किया है।

विदेशी मार्केट में पहुंच रहे हैं यह प्रोडक्ट
मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने किसान और नौजवान व नारी शक्ति को विकसित भारत का मजबूत स्तंभ माना है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सरकार बनने के बाद मैं इनको प्राथमिकता में रखा हूं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि बनारस का लंगड़ा आम, जौनपुर की मूली और गाजीपुर की भिंडी समेत कई ऐसे उत्पाद है जो विदेशी मार्केट में पहुंच रहे हैं। लेकिन मेरा सपना है कि दुनिया के हर डाइनिंग टेबल पर भारत का कोई ना कोई खाद्यान्न यानी फूड प्रोडक्ट होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+