बनारस में पीएम मोदी ने की रैली, कहा- जब विपक्ष ने काशी में मेरी मृत्यु के लिए प्रार्थना की, तो मुझे खुशी हुई
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में आज 12 जिलों में पांचवें चरण का मतदान समाप्त हो गया। वहीं आखिरी दो चरणों के होने वाले चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल एकदम कमर कसकर तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मैदान में उतर चुका है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए वाराणसी पहुंचे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने देखा है कि भारतीय राजनीति में लोग कितना नीचे गिरे हैं, लेकिन जब काशी में मेरी मृत्यु के लिए प्रार्थना की गई, तो मुझे खुशी हुई। इसका मतलब यह हुआ कि मरते दम तक न तो मैं काशी छोड़ूंगा और न यहां के लोग मुझे छोड़ेंगे।

Recommended Video
पीएम मोदी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब ये घोर परिवारवादी सरकार में थे तो यूपी के विकास के लिए, गरीबों के लिए हम जो भी काम लेकर आते थे, उसमें ये अड़ंगा लगा देते थे। लेकिन बीते पांच साल में डबल इंजन की सरकार ने यूपी के विकास की पूरी ईमानदारी से कोशिश की है।
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि हम सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए हैं। ये एक-दो दिन की रिहर्सल नहीं, एक-दो साल का कोर्स नहीं है। बल्कि सेवा एक महायज्ञ है, जो जीवन की आखिरी सांस तक अनवरत चलते रहना चाहिए। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि काशी तो अविनाशी कही जाती है और काशी के लोग जब विश्वनाथ धाम परियोजना को लेकर गर्व का अनुभव कर रहे थे तो उस समय हमने एक और अनुभव किया। हम सभी ने देखा कि भारत की राजनीति में कुछ लोग किस हद तक नीचे गिर गए हैं।
बूथ विजय सम्मेलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे वाराणसी में लोगों का इतना प्यार और सम्मान मिला है। मेरी अनुपस्थिति में आप सभी भाजपा कार्यकर्ता ही पूरा काम संभालते हैं। आप मेरे लिए एक ओपन यूनिवर्सिटी की तरह हैं।












Click it and Unblock the Notifications