UP: श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे आदिवासी और वनवासी समाज के लोग, स्पर्श दर्शन कर बोले जीवन धन्य हुआ
वाराणसी में स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में रविवार को देश भर के अलग-अलग हिस्सों से सैकड़ो आदिवासी और वनवासी समुदाय के लोग बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने पहुंचे। इस आयोजन को मंदिर प्रशासन द्वारा ही कराया गया था।
मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद आदिवासी और वनवासी समुदाय के लोग गदगद नजर आए और लोगों ने कहा कि उनका जीवन धन्य हो गया। इस दौरान मंदिर प्रशासन की तरफ से उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

मंदिर चौक पर जनजातीय समूह के लोगों द्वारा अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाते हुए नृत्य करके बाबा विश्वनाथ की स्तुति की गई। उसके बाद आदिवासी और वनवासी समुदाय के लोगों को मंदिर के गर्भ गृह में ले जाकर बाबा का स्पर्श दर्शन कराया गया।
दरअसल, मंदिर में भेदभाव और छुआछूत को दूर करने के उद्देश्य से काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजाति सुरक्षा के बैनर तले देश भर के अलग-अलग इलाकों से आदिवासी वनवासी और जनजाति समूह के लोग एकत्र हुए।
जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश महामंत्री देवनारायण खरवार द्वारा कहा गया कि हम लोगों ने दर्शन पूजन करने के साथ ही हमारे समाज के लोगों की सद्बुद्धि के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना किया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि जनजाति समूह के जो लोग धर्मांतरण कर चुके हैं उन्हें जनजाति सूची से बाहर कर दिया जाए।
कहा की जनजाति समूह भी सनातन परंपरा को मान्यता है और हम लोग सनातन परंपरा को मानने वाले लोग हैं। लेकिन धर्मांतरण कराने वाले लोगों द्वारा हमारे समूह के लोगों का धर्म नष्ट करने की लगातार कोशिश की जा रही है। ऐसे में जिन लोगों ने धर्मांतरण कर लिया है उनको हमारी जनजाति समूह से बाहर करते हुए जनजातीय समाज के साथ न्याय किया जाए।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications