New Year 2025: जश्न मनाने आ रहे हैं वाराणसी तो पढ़ लें ये खबर, नहीं चलेंगी नावें, स्पर्श दर्शन पर भी रोक
New Year 2025: नए साल पर यदि आप वाराणसी में जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। वाराणसी में नए साल की पूर्व संध्या और नए साल के दिन शाम 4:00 के बाद गंगा नदी में नाव का संचालन नहीं किया जाएगा।
नए साल पर वाराणसी में आने वाली भीड़ को देखते हुए शाम से रात तक गंगा नदी में नाव संचालन पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा जल पुलिस प्रभारी एसआर गौतम ने सुरक्षा उपायों के साथ निर्धारित समय पर नाव संचालन के निर्देश दिए हैं।

जल पुलिस और एनडीआरएफ करेगी गस्त
यह भी बताया गया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को गंगा नदी में जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों द्वारा गश्त की जाएगी। यदि कोई नाविक नियमों का उल्लंघन करते हुए रात में नाव चलाता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
काशी में पांच से सात लाख पर्यटकों की आने की संभावना
नए साल पर जश्न मनाने के लिए इस बार काशी में 5 से 7 लाख पर्यटकों की आने की संभावना है। इसी देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में भी तैयारी चल रही है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए भक्तों की सहूलियत के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
इस बारे में जानकारी देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा द्वारा बताया गया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को संभावित भीड़ के आगमन को ध्यान में रखते हुए स्पर्श दर्शन पर रोक रहेगी।
इस दौरान जो भी श्रद्धालु वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आएंगे उनको गर्भ गृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्रद्धालु बाबा का झांकी दर्शन कर पाएंगे। इसके अलावा मैदागिन से गोदौलिया मार्ग को भी नो व्हीकल जोन में बदला जाएगा।
ऐसे में यदि आप भी नए साल का जश्न मनाने के लिए वाराणसी में आने वाले हैं तो आपको उपरोक्त बातों का ध्यान देना पड़ेगा। क्योंकि एक तरफ मैदागिन से गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा तथा शाम से लेकर रात तक 31 दिसंबर और 1 जनवरी को गंगा नदी में नाव संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications