Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Board Result: मां चलाती हैं किराने की दुकान, बेटे ने जिले में किया टॉप और बनना चाहते हैं IAS अफसर

यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में वाराणसी में टॉप करने वाले रामनगर के रहने वाले नमन गुप्ता पढ़ाई करके आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं।

Naman of Varanasi topper in UP Board Result 2023

UP Board Result 2023: मंगलवार को दोपहर में जारी हो गया। इस दौरान वाराणसी जनपद के रामनगर के रहने वाले नमन गुप्ता ने जहां वाराणसी में टॉप किया है वहीं उत्तर प्रदेश में दसवां रैंक हासिल किया है। नमन गुप्ता वाराणसी जिले के रामनगर के रहने वाले हैं।

नमन की मां घर पर ही किराने की दुकान चलाती हैं जबकि उनके पिता राजहंस गुप्ता घर से थोड़ी ही दूरी पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते हैं। पढ़ाई करने के बाद खाली समय में नमन गुप्ता अपने माता-पिता का हाथ भी बंटाते हैं।

मंगलवार को दोपहर बाद नमन के घर जैसे यह सूचना मिली कि नमन ने यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप कर लिया है तो उनके घर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। पास पड़ोस के लोग भी उनके घर पहुंच कर उन्हें बधाई देते नजर आए।

दरअसल, नमन गुप्ता ने यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 600 में 585 नंबर अर्थात 97.50 फ़ीसदी अंक हासिल किया है। ऐसे में नमन गुप्ता ने प्रदेश में जहां स्थान बनाया है वहीं वाराणसी में टॉप किया है।

रामनगर में स्थित श्रीमती प्यारी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र नमन ने बताया कि स्कूल में पढ़ने के अलावा कोचिंग भी करते हैं व यूट्यूब के माध्यम से भी पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा उम्मीद था कि इस बार वह बेहतर अंक प्राप्त करेंगे।

नमन गुप्ता ने कहा कि आगे भी पढ़ लिखकर आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है लेकिन माता-पिता का पूरा सहयोग मिलता है।

वहीं अमन के पिता राजहंस गुप्ता ने बताया कि उन्हें जब जान पहचान के लोगों ने फोन करके सूचना दिया तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। घर पर आने के बाद पता चला कि बेटे ने जिला में टॉप कर लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भले ही अब कुछ भी करना पड़े और घर के सभी सामान बिक जाए और किराए पर ही रहना पड़े लेकिन अपने बेटे को जरूर पढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने बेटे पर पूरा भरोसा है और एक दिन वह आईएएस अधिकारी जरूर बनेगा।

फिलहाल वाराणसी जिले में टॉप करने के चलते नमन के घर दोपहर बाद से लेकर सायं काल तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोग नमन गुप्ता और उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।

देखें वाराणसी जिले के 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट

  1. नमन गुप्ता, श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर वाराणसी
  2. अर्चना, शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर वाराणसी
  3. अंकिता देवी, श्री सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज कठिरांव वाराणसी
  4. अभय वर्मा, पीसीआईसी गंगापुर बनकट वाराणसी
  5. सुहानी कुमारी, देववाणी इंटर कॉलेज छितौनी वाराणसी
  6. मोना पटेल, वीएसवी इंटरमीडिएट कॉलेज वार काजी सराय वाराणसी
  7. खुशी पटेल, शिवम इंटरमीडिएट कॉलेज मनियारी पुर वाराणसी
  8. ओमप्रकाश मौर्य, स्वामी एसएसआईसी गोविंदपुर रोहनिया वाराणसी
  9. संकेत विश्वकर्मा विकास इंटरमीडिएट कॉलेज वाराणसी
  10. राज पटेल एसबीपीआइसी पटेल नगर मधुमक्खियां वाराणसी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+