काशी रोड शो में मोदी को शॉल भेंट करने वाले मुस्लिम सरदार ने प्रियंका को दिया ये गिफ्ट

Varanasi news, वाराणासी। प्रियंका गांधी का रोड शो बुधवार शाम को जब मदनपुरा पहुंचा तो वहां मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। पहले मुस्लिम धर्मगुरु बावनी के सरदार हाजी मुख्तार महतो और मुसलमानों ने बनारसी साड़ी और दुपट्टा उनको भेंट किया। वहीं, गुरुबाग गुरद्वारा कमेटी की ओर से सिखों ने उनको पीले रंग का दुपट्टा दिया।

जैसे मोदी का सम्मान किया, वैसे ही प्रियंका का

जैसे मोदी का सम्मान किया, वैसे ही प्रियंका का

हाजी मुख्तार महतो ने बताया कि बनारस की पहचान बनारसी साड़ी है, हमारे बुनकरों ने चांदी के वर्क से साड़ी को खुद अपने हाथों से तैयार किया है। सद्भाव की कोई कीमत नहीं होती। उनको खास सिल्क का दुपट्टा जरी वर्क किया भी दिया गया है।मुस्लिमों ने जैसे मोदी का सम्मान किया वैसे ही प्रियंका का भी किया।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

सिखों ने भेंट किया दुपट्टा

सिखों ने भेंट किया दुपट्टा

गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब की कृपा बनी रहे दुपट्टा इसलिए उन्हें भेंट किया गया। कांग्रेस ने सिख दंगों पर जो बयान दिया, उस पर राहुल गांधी माफी मांग चुके हैं और सिखों ने सच्चे भाव से उन्हें दुपट्टा दिया है।

पीएम ने रोड शो के दौरान ओढ़ ली थी शॉल

पीएम ने रोड शो के दौरान ओढ़ ली थी शॉल

बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने से पहले 26 अप्रैल को पीएम मोदी का मेगा रोड-शो हुआ था, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस शो में हर धर्म के लोग भी शामिल हुए। जब पीएम मोदी का काफिला बनारस के सोनारपुरा इलाके से निकला, जहां मुस्लिम आबादी बहुत ज्यादा है, वहां एक बुजुर्ग व्यक्ति शॉल लेकर मोदी-मोदी चिल्लाते दिखे, वो पीएम को शॉल भेंट करना चाह रहे थे, लेकिन भारी भीड़ की वजह से वो उन तक पहुंच नहीं पा रहे थे। मोदी की नजर जैसे ही उनकी ओर पड़ी उन्होंने अपना रोड शो रोककर उस व्यक्ति से शॉल ले लिया और उसे ओढ़ भी लिया। मोदी का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद भीड़ खुशी से झूम उठी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+