Varanasi News: बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण लेकर अचानक वाराणसी पहुंचीं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी

Varanasi News: देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी सोमवार को अचानक विशेष विमान से वाराणसी पहुंच गईं। वाराणसी पहुंचकर उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

नीता अंबानी के आगमन की जानकारी मिलने के बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी एयरपोर्ट से विश्वनाथ मंदिर ले जाया गया।

mukesh-ambanis-wife-nita-ambani-suddenly-reached-varanasi-with-a-wedding-invitation

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं अपने बेटे अनंत और बहू राधिका की शादी का निमंत्रण भगवान को अर्पित करने के लिए वाराणसी आई हूं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के साथ ही उन्होंने बाबा का श्रृंगार भी किया।

गंगा आरती में भी होंगी शामिल
वाराणसी में नीता अंबानी गंगा आरती में भी शामिल हो सकती हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में कार्ड अर्पित करने के अलावा गंगा आरती में भी शामिल होंगी।

गंगा आरती मैं शामिल होने के अलावा वाराणसी के रामनगर में साड़ी कारोबारी विजय वर्मा के यहां भी उनके जाने की बात कही जा रही है। वाराणसी में नीता अंबानी के साथ ही उनके फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा भी वाराणसी आए हैं।

काशी विश्वनाथ धाम से रहा है काफी लगाव
यह पहली बार नहीं है जब अंबानी परिवार के सदस्य वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हों। इससे पहले भी जब भी अंबानी परिवार का कोई सदस्य वाराणसी आता है तो वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जरूर जाता है।

वाराणसी एयरपोर्ट और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नीता अंबानी को देखने के बाद लोग अपने मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें क्लिक करते नजर आए। इसके अलावा कुछ लोग दूर से सेल्फी भी लेते नजर आए। नीता अंबानी के आगमन को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+