UP: बेटे को बचाने कुएं में कूदी मां, मासूम की मौत, दर्दनाक मंजर देख सहम गए लोग
UP Varanasi News: वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में खेलते समय कुएं में गिरे मासूम बेटे को बचाने के लिए एक मां कुएं में कूद गई।
UP Varanasi News: वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपने ननिहाल में आया एक मासूम बच्चा खेलते समय कुएं में गिर गया। बच्चे को कुएं में गिरता देख उसकी मां भी उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी।
आस-पास मौजूद महिलाओं ने महिला को कुएं में कूदते देखा तो वे शोर मचाने लगी। महिलाओं के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और रस्सी डालकर महिला और बच्चे को बाहर निकाले। निकालने के बाद बेटे को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरा उपवार गांव की रहने वाली 28 वर्षीय माया गिरी नामक एक महिला की शादी बलिया जनपद के रहने वाले जितेंद्र गिरी के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि गर्मियों की छुट्टी होने के चलते महिला अपने 8 वर्षीय बेटे कृतिक को लेकर कुछ दिन पूर्व मायके आई थी।
सोमवार को माया कुएं पर पानी लेने के लिए गई तो उसके साथ मासूम बेटा भी कुएं के पास पहुंच गया। माया पानी लेकर वापस लौट गई, इस दौरान बेटा वहीं पर खेलता रहा। उसके बाद पुनः माया वहां कुएं पर पानी लेने के लिए पहुंचती उससे पहले ही कृतिक कुएं में गिर गया।
अपनी आंखों के सामने मासूम बेटे को कुएं में गिरता हुआ देख माया चिल्लाते हुए दौड़कर कुएं के पास पहुंची। उसके बाद बेटे को बचाने के लिए वह भी कुएं में कूद गई। माया के चिल्लाने की आवाज उसके परिवार के लोग सुन लिए थे ऐसे में परिवार के लोग भी भागे दौड़े कुएं पर पहुंचे।
वहां पहुंचने के बाद लोग रस्सी के सहारे मां और बेटे को कुएं से बाहर निकाले। इस दौरान समय अधिक हो जाने के चलते मासूम बच्चा पानी अधिक से लिया था और उसकी सांसें थम चुकी थी। हालांकि लोगों ने उसे उल्टा लटकाया और उसके पेट से पानी बाहर निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम बच्चे की मौत हो जाने के बाद उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। बेटे की मौत होने के बाद माया के मायके वालों ने ससुराल वालों को भी सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद ससुराल पक्ष के भी लोग गांव में पहुंच गए थे।












Click it and Unblock the Notifications