Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन बैग में मिले इतने रुपए, जीआरपी जवान भी हुए हैरान, आईटी टीम कर रही पूछताछ
UP Varanasi News: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान जीआरपी ने दो युवकों के बैग से 17 लाख 83 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों युवकों ने बरामद पैसों के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिया, जिसके चलते आईटी टीम को सूच
UP Varanasi News: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम द्वारा दो युवकों के पास से 17 लाख 83 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। दोनों युवकों के पास बरामद किए गए रुपए से संबंधित कागजात नहीं थे, ऐसे में इनकम टैक्स विभाग द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।
हिरासत में लिए गए दोनों युवक मुरादाबाद जनपद के रहने वाले हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह द्वारा बताया गया कि गिरफ्तारी के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई थी। आयकर विभाग की टीम दोनों युवकों से रुपए के बारे में पूछताछ कर रही है।

जारी सूचना में बताया गया कि कैंट जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बैग लेकर मुरादाबाद जा रहे दो युवकों को जीआरपी के जवानों ने रोक लिया और उनसे पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वाराणसी के पीतल कारोबारियों के यहां से रुपए लेकर मुरादाबाद जा रहे हैं।
उसके बाद जवानों ने जब उनके बैग को खोल कर तलाशी ली तो उनके बैग से काफी संख्या में रुपए बरामद हुए। बैग से बरामद रुपए की गिनती की गई तो बैग में 16 लाख 85 हजार 200 रुपए मिले। इसके अलावा दूसरे युवक के पास से 9800 रुपए नगद बरामद किए गए।
जीआरपी के जवानों द्वारा दोनों से पूछताछ की गई तो एक युवक ने अपना नाम मेराज आलम निवासी गलशहीद मुरादाबाद और दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद शोएब निवासी लालचंद नई बस्ती मुरादाबाद बताया। रुपए के बारे में दोनों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई और दोनों ने कोई कागजात भी नहीं दिखाया।
वहीं जीआरपी के जवानों ने जब रुपए से संबंधित पूछताछ किया तो दोनों ने बताया कि मुरादाबाद में दोनों पीतल के कारोबार करते हैं। दोनों ने यह भी बताया कि वाराणसी में पीतल का कारोबार से मिले रुपए को लेकर वे ट्रेन से मुरादाबाद जा रहे थे।
फिलहाल पकड़े जाने के बाद दोनों के पास से व्यापार से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला इसके अलावा और रुपए के बारे में भी दोनों द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया। ऐसे में दोनों को हिरासत में लेते हुए रुपए को कब्जे में लेकर जीआरपी की टीम द्वारा आयकर विभाग को सूचित किया गया। फिलहाल आयकर विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications