Varanasi और Patna Airport को उड़ाने की धमकी देने वाला बर्खास्त इंजीनियर गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल
होली के मौके पर वाराणसी और पटना एयरपोर्ट समेत अन्य जगहों को उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को गया से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया व्यक्ति बारूद खरीदने और बेचने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

होली के दिन राष्ट्रपति, पीएम और राज्यपाल के आवास, जंतर-मंतर, रेलवे स्टेशनों व Varanasi और Patna Airport को उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ बिहार और मध्य प्रदेश में पहले से ही सात मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह जबलपुर में बारूद की खरीद-फरोख्त के आरोप में जेल भी जा चुका है। यह भी बताया गया कि गिरफ्तार व्यक्ति सिंचाई विभाग में इंजीनियर के पद पर तैनात था और अनियमितता के आरोप में पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।

दुश्मनों को फंसाने के लिए रची थी साजिश
मालूम हो कि बीते दिनों एक अनजान शख्स द्वारा राष्ट्रपति पीएम और राज्यपाल के आवास तथा वाराणसी समेत अन्य एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी से भरा पत्र मिला था। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक के नाम से धमकी भरा पत्र पहुंचने के बाद वाराणसी में भी हड़कंप मच गई थी। पत्र में लिखा गया था कि होली के त्यौहार पर ड्रोन से रंग की जगह केमिकल बरसेगा और एयरपोर्ट को धराशाई कर दिया जाएगा। पत्र में बिहार के कई लोगों का नाम लिखा गया था ऐसे में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के साथ ही आने सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने बिहार पुलिस से संपर्क किया। पत्र में दिए गए नामों के आधार पर बिहार कृपया जिले की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो इस कांड से जुड़े विनीत कुमार, टील्हा महावीर, बेलदारी टोला जनपद गया को सोमवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया अभियुक्त अपने विरोधियों को फसाने के लिए धमकी भरा पत्र लिखा था।

धमकी भरे पत्र की मूल काफी बरामद
अभियुक्त के पकड़े जाने के बाद घटना का खुलासा करते हुए गया के एसएसपी आशीष भारती द्वारा बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस द्वारा धमकी भरे पत्र की मूल प्रति और मोबाइल फोन तथा आना जरूरी दस्तावेज भी बरामद किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ शेखपुरा थाना, कोरमा थाना, रेल जबलपुर थाना में पहले से ही अन्य अपराधों में मुकदमा दर्ज है। रेल जबलपुर थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को जेल भेजा गया था।
बिहार झारखंड और असम के व्यक्तियों का दिया था नाम
पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि भेजे गए अलग-अलग पत्र में 27 लोगों का नाम लिखा गया था। ऐसे में उन व्यक्तियों की जांच की गई तो पता चला कि उसमें कुछ लोग बिहार के रहने वाले तथा कुछ झारखंड और असम के व्यक्तियों का भी नाम दिया गया था। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने यह भी बताया कि पत्र में अंकित व्यक्तियों को फसाने तथा अफवाह फैलाकर भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की गई थी। उसने यह भी बताया कि इसमें कुछ व्यक्तियों से उसकी पुरानी रंजिश थी इसके अलावा पुलिस को भटकाने के लिए और मामले को गंभीर बनाने के लिए अभियुक्त द्वारा समाचार पत्रों में से कुछ नामों को लिया गया था।

इतने स्थानों को उड़ाने के दी गई थी धमकी
गया पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि वाराणसी हवाई अड्डा, दिल्ली हवाई अड्डा, राजभवन के पास, पटना रेलवे स्टेशन, दरभंगा हवाई अड्डा, रांची हवाई अड्डा, मुंबई हवाई अड्डा, गुवाहाटी हवाई अड्डा, अयोध्या रेलवे स्टेशन, प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रपति आवास के साथ ही अन्य स्थानों को ड्रोन के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसएससी आशीष भारती द्वारा यह भी बताया गया कि पकड़ा गया अभियुक्त विनीत कुमार शेखपुरा जिले के सिंचाई विभाग में इंजीनियर के पद पर तैनात था और अनियमितता बरतने के आरोप में उसे पूर्व में ही बर्खास्त किया गया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications