Mahashivratri 2024: काशी पहुंचे फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, कुछ इस अंदाज में आए नजर
Mahashivratri 2024: काशी में महाशिवरात्रि पर्व की धूम है। महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के लिए दूर-दूर से काफी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को लाखों की संख्या में शिव भक्तों ने बाबा का दर्शन किया।
इसी कड़ी में शुक्रवार को बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी से काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अपने चाहते अभिनेता को देखकर उनके फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। अभिनेता ने भी हाथ हिला कर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने से पहले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिसके कारण पहले तो लोग उन्हें पहचान नहीं पाए, लेकिन उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को देखकर अचानक लोगों को पता चला कि सिद्धार्थ मल्होत्रा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में जानकारी होने के बाद लोग उनकी एक झलक पाने और उनकी फोटो अपने मोबाइल में कैद करने के लिए बेताब दिखे। से काशी विश्वनाथ धाम में कड़ी सुरक्षा के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा दर्शन करने पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद में वापस लौट गए।
वाराणसी में दर्शन पूजन करने के बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा दोपहर 3:30 बजे अपने एक्स अकाउंट पर मैसेज पोस्ट करते हुए "शिव की अनंत कृपा आप पर बनी रहे। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। हर हर महादेव।" लिखा गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के अलावा उन्होंने बाबा कालभैरव का भी दर्शन किया।
यह भी बता दें की महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी सुगम दर्शन करने पर रोक लगा हुआ है। इसके अलावा मंदिर परिसर में दर्शन के लिए दिए जाने वाले टिकट पर भी रोक लगी है। ऐसे में जो भी वीआईपी लोग दर्शन करने के लिए पहुंचे उनको समान्य भक्तों के साथ ही बाबा का दर्शन करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications