वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक कई थानों के थानेदार बदले, सीपी की बड़ी कार्रवाई, दो SHO सस्पेंड

वाराणसी में लूट, हत्या और अपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा होने और अपराध पर नियंत्रण न होने के चलते पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने रविवार को वाराणसी जनपद के तीनों जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ ही थानेदारों की बैठक बुलाई।

बैठक में अपराधी घटनाओं पर काबू न पाने के चलते दशाश्वमेध इंस्पेक्टर समेत दो थानेदार और एक चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। इसके अलावा तेरह थानेदारों को कार्यमुक्त कर दिया गया। पुलिस महकमें में सीपी मोहित अग्रवाल द्वारा दिए गए एक्शन के बाद हड़कंप मच गया।

in-varanasi-from-city-to-village-many-police-station-incharges-were-changed

क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर ने थानेदारों से उनके थाना क्षेत्र में हो रहे अपराधों की जानकारी ली। इसके अलावा शिवपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शिवपुर थानेदार को फटकार लगाई।

इतना ही नहीं पुलिस कमिश्नर ने लापरवाह कार्य शैली बरतने वाले शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी को क्राइम मीटिंग से बाहर निकाल दिया। बैठक में ही स्पष्ट हो गया था कि पुलिस कमिश्नर लापरवाह थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

शिवपुर और दशाश्वमेध एसओ को किया निलंबित
क्राइम मीटिंग संपन्न होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने दशाश्वमेध थानाध्यक्ष राकेश पाल और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। इसके अलावा शिवपुर इलाके में हो रही ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को ध्यान रखते हुए वारदातों को लेकर सक्रियता न बरतने के चलते शिवपुर थानेदार और रवि शंकर त्रिपाठी को भी उन्होंने निलंबित कर दिया।

एसपी कैंट को भी जलकर लगाए फटकार
उन्होंने कैंट क्षेत्र में बढ़ते अपराध के लिए एसपी कैंट विदुष सक्सेना को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने सारनाथ एसएचओ उदय प्रताप सिंह और रोहनिया एसएचओ योगेंद्र प्रसाद को भी कड़ी फटकार लगाई और दोनों थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया।

इनको मिली यहां तैनाती

  1. कैंट थाने के क्राइम इंस्पेक्टर रहे प्रमोद कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक दशाश्वमेघ बनाया गया।
  2. प्रभारी निरीक्षक कैंट अजय राज वर्मा को प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद बनाया गया।
  3. डीसीपी सुरक्षा के पीआरओ रहे अजय कुमार पांडेय को बड़ागांव थानाध्यक्ष बनाया गया।
  4. एसओ महिला थाना रहीं निकिता सिंह को थानाध्यक्ष सिंधौरा बनाया गया।
  5. चौबेपुर थाने पर क्राइम इंस्पेक्टर रहे बांकेलाल को कपसेठी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
  6. प्रभारी चुनाव सेल रहे दयाराम को लक्सा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
  7. रोहनिया थाने के क्राइम इंस्पेक्टर रहे अरविंद कुमार सरोज को प्रभारी निरीक्षक कैंट बनाया गया।
  8. प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू रहे परमहंस गुप्ता को प्रभारी निरीक्षक सारनाथ बनाया गया।
  9. प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ रहे उदयवीर सिंह को शिवपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
  10. राजातालाब प्रभारी निरीक्षक रही सुमित्रा देवी को महिला थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
  11. प्रभारी साइबर सेल रहे अजीत कुमार वर्मा को प्रभारी निरीक्षक राजातालाब बनाया गया।
  12. प्रभारी निरीक्षक फुलपुर रहे संजय कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक चितईपुर बनाया गया।
  13. प्रभारी निरीक्षक सिगरा राजू सिंह को प्रभारी निरीक्षक रोहनिया बनाया गया।
  14. प्रभारी निरीक्षक चितईपुर रहे मनोज कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक सिगरा बनाया गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+