Good News: वाराणसी-जयपुर हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा, जानिए किस दिन से होगी शुरू और कितना है किराया?
वाराणसी से जयपुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए Good News है। निजी विमाानन कंपनी स्पाइसजेट एयरलाइंस द्वारा वाराणसी से जयपुर के बीच सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। विमान सेवा प्रारंभ हो जाने से लोगों के आवागमन में आसानी होगी।
एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि विंटर सीजन में वाराणसी से जयपुर के बीच काफी संख्या में प्रर्यटकों का आवागमन होता है। ऐसे में पर्यटकों की संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस द्वारा यह फैसला लिया गया है।

स्पाइसजेट एयरलाइंस की ओर से इस विमान सेवा का शेड्यूल जारी कर बुकिंग शुरू कर दी गई है। जो भी पर्यटक या घरेलू यात्री इस विमान से यात्रा करना चाहते हैं, वह एयरलाइन की वेबसाइट या काउंटर या अन्य यात्रा टिकट बुकिंग साइटों से टिकट बुक कर सकता है।
डेढ़ घंटे में पहुंच जाएंगे जयपुर
एयरलाइंस द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 2969 आगामी 28 अक्टूबर से प्रतिदिन वाराणसी एयरपोर्ट से सुबह 9.30 बजे उड़ान भरेगा जो दोपहर 11.05 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।
इसी तरह जयपुर एयरपाेर्ट पर स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 2968 जयपुर एयरपोर्ट से प्रतिदिन सुबह 7.25 बजे उड़ान भरेगा। जयपुर से उड़ान भरने के बाद यह विमान सुबह 9 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेगा। वाराणसी एयरपोर्ट पर आधे घंटे तक ठहरने के बाद विमान जयपुर के लिए प्रस्थान करेगा।
7 हजार रुपए से अधिक है किराया
वाराणसी एयरपोर्ट से जयपुर के बीच एक तरफ का किराया 7635 रुपए है। हालांकि अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि फ्लैक्सी फेयर के चलते किराए में उतार चढ़ाव भी संभव है। वाराणसी एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के स्थानीय मैनेजर ने बताया कि यह सीजनल फ्लाइट है जो 28 अक्टूबर से प्रांरभ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications