Chandrayaan-3 की सफलता के लिए वाराणसी में हुई गंगा आरती, मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से की गई प्रार्थना

Chandrayaan-3 की सफलता के लिए पूरे देश में पूजा पाठ प्रारंभ है। इसी कड़ी में धार्मिक नगरी वाराणसी में भी लोगों द्वारा chandrayaan-3 की सफलता के लिए पूजा पाठ किया जा रहा है। मंगलवार को दिन भर जहां वाराणसी के अलग-अलग मंदिरों में लोगों द्वारा chandrayaan-3 की सफलता के लिए पूजा पाठ किया गया।

वहीं सायं काल गंगा नदी के किनारे होने वाली गंगा आरती में भी भक्तों द्वारा चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति द्वारा की गई गंगा आरती में 1001 दीपों से भक्तों द्वारा chandrayaan-3 लिखा गया तथा चंद्रयान की सफलता के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की गई।

ganga-aarti-held-in-varanasi-for-the-success-of-chandrayaan-3

इसके अलावा अस्सी घाट पर की गई विशेष गंगा आरती के दौरान 5 अर्चकों द्वारा चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए मां गंगा से भी प्रार्थना की गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कहा कि chandrayaan-3 की लैंडिंग के लिए पूरे भारत में उत्साह का माहौल है। भारतवासी उमंग से झूम रहे हैं ऐसे में हम मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हैं कि chandrayaan-3 की लैंडिंग सफलतापूर्वक चंद्रमा पर हो जाए। इसके अलावा अस्सी घाट पर आरती के बाद अस्सी घाट को हजारों दीपों से सजाया गया।

इसी तरह दशाश्वमेघ घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा की जाने वाली गंगा आरती में भी लोगों का उत्साह देखने को मिला। दशाश्वमेघ घाट पर की जाने वाली आरती के दौरान लोगों द्वारा chandrayaan-3 की सफलता के लिए प्रार्थना की गई इसके अलावा चंद्रयान की फोटो रखकर लोगों ने पूजा अर्चना की।

काशी में आने वाले विदेशी सैलानियों और काशी वासियों द्वारा कामना की गई की chandrayaan-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करे। लोगों ने यह भी कहा कि बाबा विश्वनाथ के शीश पर चंद्रमा विराजमान हैं। ऐसे में हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि काशी में हम लोगों का जन्म हुआ है और हम लोग बाबा विश्वनाथ से यह प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान को चंद्रमा पर उतरने में सफलता हासिल हो।

इसके अलावा काशी के अन्‍य मंदिरों में भी मंगलवार सुबह से ही पूजा पाठ प्रारंभ हो गया था। कई मंदिरों में मंगलवार को सायं काल तक भी लोगों द्वारा चंद्रयान की सफलता के लिए पूजा पाठ किया गया। यह दौर मंगलवार की रात्रि तक चलता रहा। बुधवार को सुबह में भी काशी के कई मंदिरों में चंद्रयान की लैंडिंग तक हनुमान चालीसा और पूजा पाठ किए जाने को लेकर रात तक तैयारियां चलती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+