वाराणसी में पकड़ा गया पुराने नोटों का जखीरा, 47 लाख के साथ दो गिरफ्तार

वाराणसी। देश में 500 और 1000 के नोट बंद हुए 2 साल हो गए हैं, बावजूद इसके पुराने नोटों का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसका खुलासा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उस समय हुआ जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 1000 के नोटों के कुल 47 लाख रुपए बरामद किए। वाराणसी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के पास से 47 लाख रुपए के पुराने नोट बरामद किया। साथ ही हिरासत में लिए दो व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

वाराणसी में पकड़ा गया पुराने नोटों का जखीरा, 47 लाख के साथ दो गिरफ्तार

एसएसपी चला रहे अभियान

दरअसल वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इन दिनों वाराणसी में इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रखा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश सिंह व अन्य टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सारनाथ म्यूजियम तिराहा के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुरानी 1000 रुपए के नोट सहित कुल 47 लाख रुपए बरामद किया गया है।

वाराणसी में पकड़ा गया पुराने नोटों का जखीरा, 47 लाख के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने विकास सिंह और देवेन्द्र सिंह नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही सभी नोटों को जब्त कर लिया है। बता दें कि 8 नवंबर 2016 को भारत सरकार द्वारा 500 और हजार के नोटों पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से ही इन नोटों के इस्तेमाल पर रोक लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+