वाराणसी: CM योगी की सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित, किए गए आइसोलेट
वाराणसी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। सीएम के वाराणसी पहुंचे से पहले उनकी सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर लगाई गई थी। पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद आनन-फानन में उन सभी पांचों पुलिसकर्मियों को आइसोलेट करा दिया गया।
Recommended Video

दरअसल, मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ड्यूटी में तैनात सभी अफसर और कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई थी। जिसमें सिर्फ पुलिस लाइन में तैनात चार पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वाराणसी के सीएमओ डॉ वी.बी. सिंह ने इसकी पुष्टि की है। डॉ सिंह ने बताया कि एंटीजन किट से सीएम की कार्यक्रम में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मियों की जांच हुई है। इसमें सिर्फ पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी पॉजिटिव आए हैं।
बीएचयू पहुंचे योगी आदित्यनाथ
बीएचयू में दो मरीजों की मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। बीएचयू सेंट्रल ऑफिस में मीटिंग के दौरान सीएम ने सुसाइड को लेकर चर्चा की। बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर एसके माथुर के मुताबिक सीएम योगी इसे लापरवाही नहीं बल्कि हादसा मानते हैं। प्रोफेसर ने यह बात सीएम योगी के साथ हुई बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कही।
सड़क मार्ग से पहुंचे सर्किट हाउस
कोविड पर बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय के सभागार में बैठक करके सीएम योगी को वापस हैलीपैड से पुलिस लाइन जाना था। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग के जरिए सर्किट हाउस जाना था। लेकिन पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव आने पर सीएम का कार्यक्रम बदल दिया गया और वह सीधे बीएचयू से ही सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications