वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 'फर्जी मां', बच्चा खरीदकर फ्लाइट से जा रही थी बेंगलुरु, स्तनपान से खुला राज

'Fake mother' caught at Varanasi airport: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक मासूम बच्चे को लेकर जा रही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि नवजात बच्चे को 50 हजार रुपए में खरीद कर महिला फ्लाइट से बेंगलुरु जाने वाली थी।

वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद महिला द्वारा एयरलाइंस काउंटर पर सुरक्षा जांच कराया जा रहा था इसी दौरान स्तनपान करने की जगह महिला द्वारा बच्चे को बॉटल से दूध पिलाते नजर आई। शक होने पर एयरलाइंस कर्मियों ने उससे पूछताछ की उसके बाद राज खुल गया।

fake-mother-caught-at-varanasi-airport-was-going-to-bengaluru-by-flight-after-buying-a-child

एयरलाइंस के कर्मचारियों द्वारा फोन करके इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर पहुंचे पुलिस ने फर्जी मां और उसके साथ एक पुरुष को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

मुगलसराय के अस्पताल से खरीदी थी बच्चा
पुलिस पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि महिला वह मुगलसराय के प्राइवेट अस्पताल से 50 हजार रुपए में नवजात बच्चे को खरीदी थी। उसके देवरानी को बच्चा नहीं हो रहा था। ऐसे में वह बच्चा खरीद कर देवरानी को देने के लिए जा रहे थी।

बेंगलुरु जाने के लिए महिला द्वारा मिर्जापुर जनपद के आधार है निवासी अशोक कुमार पटेल नामक व्यक्ति का और खुद का टिकट बुक कराया गया था। गुरुवार शाम बच्चों को लेकर महिला एयरपोर्ट पर पहुंची और टर्मिनल भवन में प्रवेश की।

टर्मिनल भवन में पहुंचने के बाद एयरलाइंस काउंटर के पास पहुंची और नवजात बच्चे को स्तनपान कराने की जगह बॉटल से दूध पिलाने लगी। यह सब देखने के बाद एयरलाइंस के सुरक्षाकर्मियों को महिला के ऊपर शक हो गया।

उसके बाद महिला जब काउंटर पर पहुंची तो एयरलाइंस कर्मियों द्वारा महिला तथा उसके साथ मौजूद व्यक्ति के दस्तावेज की गहनता से जांच की गई। बताया जा रहा है कि महिला का नाम निधि सिंह दर्ज था जबकि पुरुष के आधार कार्ड पर अशोक कुमार पटेल दर्ज था।

खुद को बता रहे थे पति-पत्नी
एयरलाइन कर्मियों द्वारा जब दोनों के बारे में पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी हैं और अपने बच्चों को लेकर बेंगलुरु जा रहे हैं। दोनों की जाती अलग थी और नवजात बच्चे को स्तनपान न कराए जाने से एयरलाइंस कर्मियों को शक हो गया।

उसके बाद तत्काल उन लोगों ने फोन करके फूलपुर थाने की पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस द्वारा पूछता शुरू की गई तो पहले तो बच्चा चोरी का मामला सामने आया लेकिन बाद में पूरी कहानी धीरे-धीरे सामने आने लगी।

फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी भी महिला और पुरुष से पूछताछ कर रही है। इस बारे में फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि एयरपोर्ट से एक महिला और पुरुष को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+