कांटे की टक्कर से निकलेगा 'कांटा', एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बनेगी बीजेपी सरकार- राजभर, योगी के मंत्री

Exit Poll 2023: देश के पांच राज्‍यों में चुनाव मतदान के बाद बृहस्‍पतिवार को एग्‍जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता खासे उत्‍साहित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा नतीजों को लेकर खुशी जाहिर की जा रही है।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने वनइंडिया हिंदी से खास बातचीत के दौरान बताया कि देश के तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना में एक मजबूत उपस्थिति हम दर्ज करेंगे।

exit-poll-2023-bjp-government-will-be-formed-in-mp-chhattisgarh-and-rajasthan-anil-rajbhar

आगामी लोकसभा के चुनाव के दृष्टिगत यदि हम बात करें तो पिछले बार की तरह ही इस बार भी इन चारों प्रदेशों में पुराने जो हमारे पक्ष में परिणाम आए थे, उसमें भी सुधार करते हुए पिछले बार से बेहतर परिणाम हमारे पक्ष में लोकसभा के चुनाव में आएंगे।

जो प्रदेश और क्षेत्रीय चुनाव होते हैं उसके इश्यू में और राष्ट्र के स्तर का जब चुनाव होता है लोकसभा का चुनाव होता है उसके विषय अलग हो जाते हैं। आज प्रधानमंत्री जी का कोई भी विकल्प दूर-दूर तक देश के अंदर नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लाभ हमें मिलेगा। पिछले बार से भी बेहतर परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लोकसभा के चुनाव में भी आएंगे।

यह भी बता दें कि मध्य प्रदेश में हो रहे चुनाव प्रचार के दौरान योगी सरकार के 12 मंत्रियों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसमें मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की जिम्मेदारी श्रम मंत्री अनिल राजभर को दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+